News Addaa WhatsApp Group

10 अगस्त का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 10, 2022  |  7:05 AM

522 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
10 अगस्त का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

मेष राशि- किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। किसी मित्र के साथ कारोबार की शुरुआत हो सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदरी मिल सकती है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

वृषभ राशि- मन परेशान रहेगा। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। कला एवं संगीत में रुचि हो सकती है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।

मिथुन राशि- बातचीत में संयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे। परिवार में अशान्ति रहेगी। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

कर्क राशि- आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। वाहन सुख मिलेगा। किसी मित्र के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं। सन्तान से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

सिंह राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। किसी पैतृक कारोबार की पुनः शुरुआत हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्‍या राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। अति उत्साही होने से बचें। कारोबार में निवेश कर सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनः स्थिति रहेगी। मन अशान्त रहेगा। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। कुटुम्ब की किसी महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती हैं।

तुला राशि- आत्मसंयत रहें। नौकरी में विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। क्रोध के अतिरेक से बचें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। भाई-बहनों का सानिध्य और सहयोग मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। यात्रा के योग हैं।

वृश्चिक राशि- वाणी में सौम्यता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशि- मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु बातचीत में संयत रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। यात्रा भी करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। म‍ित्रों से भेंट होगी।

मकर राशि- परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में भी कठिनाइयां आ सकती हैं। सचेत रहें। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। स्वभाव में जिद्दीपन हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

कुंभ राशि- मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी। आय की स्थिति में भी सुधार आएगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा।

मीन राशि- आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। किसी सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिवार में कलहपूर्ण स्थिति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। परिवार की समस्या रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking