News Addaa WhatsApp Group

11 अगस्त का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 11, 2022  |  7:24 AM

527 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
11 अगस्त का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

मेष-स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से थोड़ा सा मध्‍यम है लेकिन पहले से बेहतर है। शनिदेव की अराधना करते रहें। शुभ होगा।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

वृषभ-क्रोध पर काबू रखें। क्रोध थोड़ा बढ़ेगा। अपमानित होने का भय है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम समय है। लाल वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान पहले से बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम समय कहा जाएगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

कर्क-अपने और जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य और सम्‍बन्‍ध पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति सुधर चुकी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी अब काफी सुधार हो जाएगा। ऐसा स्थिति बन रही है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

सिंह-शत्रुंओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम और संतान की स्थिति ठीक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। नीली वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। थोड़ा अवसादित रहेंगे लेकिन फिर फौरन ठीक हो जाएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। मानसिक रूप से थोड़ा परेशान हो सकते हैं। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक हैं। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-गृहकलह के संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। सीने में विकार की आशंका है। रक्‍तचाप अनियमित हो सकता है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी थोड़ा नरम-गरम बना रहेगा। नीली वस्‍तु पास रखें। शनिदेव की अराधना करें।

वृश्चिक-व्‍यवसायिक तरक्‍की सम्‍भव है। नाक-कान-गला की परेशानी हो सकती है। भाइयों और मित्रों के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार पहले से बेहतर रहेगा। नीली वस्‍तु का दान करें।

धनु-वाणी पर नियंत्रण रखें। कुछ खराब या अशुभ न बोलें। अपनों में खटास आ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति सुधर चुकी है। व्‍यापार भी अच्‍छा होने लगेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

मकर-स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी पहले से काफी अच्‍छा समय शुरू हो चुका है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। साझेदारी में थोड़ी समस्‍या दिख रही है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी दिख रही है। व्‍यापार मध्‍यम रहेगा। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन-आर्थिक मामले ऊपर-नीचे हो सकते हैं। हालांकि सुधार होगा लेकिन रास्‍ता गलत हो सकता है। इस पर ध्‍यान दें। महत्‍वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान बहुत मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी बहुत सुखद समय नहीं कहा जाएगा। शनि तत्‍व का दान करें।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking