News Addaa WhatsApp Group

12 अगस्त का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 12, 2022  |  7:29 AM

508 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
12 अगस्त का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

मेष-दिनों दिन सुधार की ओर अग्रसर हैं। बहुत जल्‍द आपकी व्‍यवसायिक स्थिति सुधर जाएगी। शारीरिक स्थिति पहले से बेहतर हो चुकी है। प्रेम और संतान की स्थिति भी अच्‍छी चल रही है। कुल मिलाकर नकारात्‍मक स्थितियों से निकलकर सकारात्‍मक ऊर्जा की ओर आगे बढ़ रहे हैं। काली वस्‍तु का दान करें।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

वृषभ-थोड़ा कठिन समय कहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और संतान भी ठीक है। मान सम्‍मान पर ठेस पहुंच सकती है। यात्रा में कष्‍ट की आशंका है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

मिथुन-एक दिन और जोखिम भरा है। चोट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से पहले से बेहतर कहे जाएंगे। नीली वस्‍तु पास रखें। शनिदेव की अराधना करें।

कर्क-रौब और रूआब बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी हो चुकी है। बस थोड़ा स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें और जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य और साथ पर ध्‍यान दें। नीली वस्‍तु का दान करें।

सिंह-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। पैरों में चोट न लगे ध्‍यान रखें। ध्‍यान रखें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम, संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ संकेत है। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-मानसिक दबाव बना रहेगा। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार भी मध्‍यम कहा जाएगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-घरेलू सुख बाधित है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी हो सकती है। घर में कलह का संकेत है। सीने में विकार की आशंका है। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्‍यम है। कुल मिलाकर मध्‍यम समय कहा जाएगा हर मामले में। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करें।

वृश्चिक-पराक्रम रंग लाएगा। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। फिर भी मन परेशान रहेगा। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। अपनों के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर भी मन परेशान रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार मध्‍यम दिख रहा है। नीली वस्‍तु का दान करें।

धनु-आपस में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। कुटुम्‍बीजनों से न उलझें। वाणी पर नियंत्रण रखें। पूंजी निवेश न करें। धनहानि की आशंका है। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से सुधर चुकी है। व्‍यापार मध्‍यम दिख रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

मकर-अनाप-शनाप खर्चे होंगे। सिरदर्द और नेत्रपीड़ा परेशान करेगी। मानसिक परेशानी बनी रहेगी। प्रेम, संतान और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी रहेगी। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-आय की स्थिति अच्‍छी रहेगी। कुछ भ्रामक समाचार से परेशान हो सकते हैं। व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। नीली वस्‍तु पास रखें।

मीन-स्थिति ठीक-ठाक कही जाएगी। लेकिन ध्‍यान दें। सीने में विकार की आशंका है। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। नए व्‍यापार की शुरुआत अभी न करें। संतान और प्रेम पक्ष की स्थिति अभी बहुत अच्‍छी नहीं है। कुल मिलाकर मध्‍यम समय है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking