News Addaa WhatsApp Group

13 अगस्त का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 13, 2022  |  6:53 AM

490 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
13 अगस्त का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु बातचीत में संयत रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रखरखाव एवं साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। मानसिक कार्य बढ़ेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। माता को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

वृष राशि- आत्मविश्वास में कमी रखेगी। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। अनियोजित खर्च भी बढ़ सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा कष्टमय रहेगी। सुखद समाचार मिलेगा।

मिथुन राशि- कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। कारोबार के सिलसिले में विदेश यात्रा पर भी जाना हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। यात्रा के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन अशान्त रहेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। कार्य में वृद्धि हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

कर्क राशि- क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। बातचीत में संयत रहें। कारोबार के लिए पिता से धन प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आपसी संबंधों में सन्तुलन बनाए रखें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा।

सिंह राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। माता का साथ मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, लेकिन धैर्यशीलता में कमी आएगी। परिवार में आपसी कलह हो सकती है। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

कन्या राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्‍मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता हो सकती है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। कुटुम्ब की किसी महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है।

तुला राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। कला एवं संगीत में रुचि रहेगी। दाम्पत्य सुख में बढ़ोतरी के योग हैं। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। वाहन सुख में कमी आएगी। माता का साथ मिलेगा। धन प्राप्ति भी हो सकती है।

वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आय में कमी एवं खर्च अधिक हो सकते है। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

धनु राशि- आत्मसंयत रहें। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च भी बढ़ेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, लेकिन धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। खर्चों में कमी आ सकती है।

मकर राशि- वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु क्रोध पर नियन्त्रण रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे।

कुंभ राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु मन में नकारात्मक विचारों से भी बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति हो सकती है। घर-परिवार की सुख-सुविधाओं के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

मीन राशि- शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। आत्मविश्वास बहुत रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाना हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी। बातचीत में संयत रहें। परिवार की समस्या परेशान करेंगी। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे। संबंधों में मधुरता आएगी।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking