News Addaa WhatsApp Group

17 अगस्त का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 17, 2022  |  8:07 AM

507 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
17 अगस्त का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

मेष राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। पिता का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में सुधार आएगा। संतान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

वृष राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सुधार हो सकता है। आय में व्यवधान आएंगे। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन राशि- मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु बातचीत में संयत रहें। सम्पत्ति के रखरखाव एवं परिवार की सुख-सुविधाओं के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, लेकिन धैर्यशीलता में कमी रहेगी। माता का सानिध्य मिलेगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन परेशान रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

सिंह राशि- मन अशान्त रहेगा। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। वाहन के रखरखाव पर भी खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। भाइयों के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

कन्या राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। परिवार से दूर जा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है।

तुला राशि- बातचीत में संयत रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिल सकता है। कारोबार पर ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। खर्चों में वृद्धि होगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। खानपान के प्रति सतर्क रहें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। यात्रा के योग हैं।

वृश्चिक राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

धनु राशि- आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। आय में कमी एवं खर्च अधिक हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे।

मकर राशि- क्रोध के अतिरेक से बचें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। सचेत रहें। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। सम्पत्ति के रखरखाव पर खर्च भी बढ़ेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। रहन-सहन अव्यवस्‍थित रहेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

कुंभ राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। पिता का साथ मिलेगा। आय बढ़ेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। लंबे समय से रुके हुए कार्यों के बनने के योग हैं। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। मन परेशान हो सकता है। कारोबार के प्रति सचेत रहें। परिश्रम अधिक रहेगा, परन्तु परिणाम यथोचित संदिग्ध है। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आत्मसंयत रहें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन लाभ हो सकता है। परिवार की स्थिति में सुधार होगा। यात्रा पर जाना हो सकता है।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking