News Addaa WhatsApp Group

20 अगस्त का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 20, 2022  |  7:54 AM

503 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
20 अगस्त का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

मेष-धनार्जन होगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। वाणी द्वारा कुछ अर्जित करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

वृषभ-रौब, रुआब और सौम्‍यता का तालमेल आपमें दिखेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्‍यम है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। लाल वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-शुभ कार्यों में खर्च होगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा, प्रेम-संतान की स्थिति ठीक चल रही है। व्‍यापार भी आपका रुक-रुक कर चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

कर्क-बड़ी अच्‍छी स्थिति है। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की अद्भुत स्थिति है। आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार, आर्थिक मामले सब बहुत अच्‍छा दिख रहा है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। हनुमान जी की अराधना करना, उन्‍हें लाल वस्‍तु अर्पित करना अच्‍छा होगा।

सिंह-स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति काफी सुधर चुकी है। रौब और रुआब आ गया है। राजनीतिक लाभ होगा। सरकारी गलियारों में आपकी जयकार हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब बहुत बढ़िया है। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

कन्‍या-सरकारी मामले में बचकर निकलें। किसी तरह का कोई नुकसान पहुंच सकता है। हल्‍के में न लें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार मध्‍यम है। इन दिनों मध्‍यम समय चल रहा है लेकिन 20 अगस्‍त का दिन कुछ भाग्‍यकारी हो सकता है। यात्रा में लाभ हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। इन दिनों सरकारी तंत्र से बचकर रहें। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

तुला-सही नहीं चल रहा है। कोई परेशानी हो सकती है। चोट लग सकती है। मांसपेशियों में परेशानी हो सकती है। सरकारी तंत्र लाभ देगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम, संतान थोड़ा मध्‍यम दिख रहा है। तांबे की कोई वस्‍तु का दान करें। शुभ होगा।

वृश्चिक-स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्‍छा जीवनसाथी का सहयोग मिल रहा है। रोजी रोजगार में तरक्‍की कर रहे हैं। एक सुखद समय दिख रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।

धनु-विरोधी सामने पड़ने की हिम्‍मत नहीं करेंगे। स्‍वयं नतमस्‍तक हो जाएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम-संतान मध्‍यम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। लाल वस्‍तु पास रखें।

मकर-बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। उग्रता में कोई निर्णय न लें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापार बहुत सही है। लाल वस्‍तु का दान करें।

कुंभ-भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी। भूमि, भवन,वाहन की खरीदारी हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, रक्‍तचाप अनियमित हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्‍यम है। कुल मिलाकर एक मध्‍यम समय है। फिर भी भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि दिख रही है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

मीन-अद्भुत समय है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। व्‍यापारिक दृष्ट‍िकोण से अद्भुत समय है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। कुल मिलाकर अच्‍छा समय है लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य पर जरूर ध्‍यान दें। लाल वस्‍तु पास रखें।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking