News Addaa WhatsApp Group

23 अगस्त का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 23, 2022  |  7:37 AM

532 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
23 अगस्त का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

मेष-व्‍यवसायिक सफलता का योग बन रहा है। जीवन में तरक्‍की करते दिख रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पर निरंतर ध्‍यान बनाए रखें। निर्णय लेने की क्षमता अच्‍छी होती जा रही है। संतान की स्थिति दिनोंदिन अच्‍छी हो रही है। नवप्रेम का आगमन सम्‍भव है। व्‍यापारिक सफलता मिलती दिख रही है। हरी वस्‍तु का दान करें।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

वृषभ-क्रोध पर काबू रखें। रक्‍तचाप अनियमित दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति बड़ी अच्‍छी दिख रही है। धन भी बढ़ रहा है लेकिन निवेश करने से अभी बचें अन्‍यथा नुकसान की आशंका है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मिथुन-सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। जीवन में तरक्‍की करते दिख रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से पहले से बेहतर समय में दिख रहे हैं। हरी वस्‍तु पास रखें।

कर्क-स्‍वास्थ्‍य को लेकर मन परेशान रहेगा। हालांकि कोई बड़ी बात नहीं दिख रही है। सुस्‍ती रहेगी और थोड़ा निर्जीव सा महसूस करेंगे। प्रेम और संतान की स्थिति निरंतर सुधरी हुई है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नई स्थिति बनेगी जो कि आपके लिए शुभ होगी। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

सिंह-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी दिख रही है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ दिख रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अच्‍छा है। प्रेम और संतान भी पहले से बेहतर है। एक सुखद समय दिख रहा है। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-अद्भुत समय दिख रहा है। बड़े होशियार व्‍यक्तियों में आप गिने जा रहे हैं। सुकुमारता बनी हुई है। कानूनी पचड़े खत्‍म हो रहे हैं। व्‍यवसायिक सफलता मिल रही है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम दिख रही है। बाकी हर दृष्टिकोण से शुभ समय है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

तुला-परेशानियों से उबर रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो रहा है। प्रेम-संतान पर ध्‍यान देने की जरूरत है। व्‍यवसायिक दृष्ट‍िकोण से चीजें चलने लगी हैं। धीरे-धीरे चल रही हैं लेकिन चलने लगी हैं। पीली वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-थोड़ा बचकर पार करें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान भी मध्‍यम है। व्‍यापार सही चलता रहेगा। हरी वस्‍तु का दान करें।

धनु-आनंददायक जीवन दिखाई पड़ रहा है। व्‍यापार में आगे बढ़ रहे हैं। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्‍छी है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति बढ़ि‍या है। कुल मिलाकर मध्‍यम से अच्‍छी स्थिति है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मकर-शत्रु पर दबदबा कायम रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा नरम-गरम दिख रहा है, ध्‍यान दें। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से नई स्थिति दिख रही है। संतान की स्थिति भी पहले से बेहतर है। जो लोग प्रेम में हैं उनके लिए सुखद संकेत है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। व्‍यापार चल निकलेगा। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन-प्रेम अब जीवन में बहत गहराई से आ रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। संतान आपकी आज्ञा का पालन कर रही है। अच्‍छा समय है। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking