News Addaa WhatsApp Group

27 अगस्त का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 27, 2022  |  7:33 AM

461 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
27 अगस्त का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

मेष-मन परेशान रहेगा। बच्‍चों की सेहत और परवरिश को लेकर थोड़ा व्‍यथित रहेंगे। भावुकता में आकर थोड़े झगड़े हो सकते हैं। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्यान दें। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे। सूर्यदेव को जल देते रहें।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

वृषभ-घर में कलह दिख रही है। नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। बुझा-बुझा सा रहेगा घर का माहौल। रक्‍तचाप अनियमित हो सकता है। सीने में विकार की आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से काफी बेहतर है। व्‍यापार सही चलता रहेगा। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।

मिथुन-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे लेकिन कोई नई शुरुआत न करें। भाई-बहन की सेहत पर ध्‍यान दें। नाक-कान-गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापार भी करीब-करीब ठीक रहेगा। तांबे की वस्‍तु का दान करें। अच्‍छा रहेगा।

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य बुझा-बुझा सा रहेगा। धन हानि के संकेत हैं। निवेश शुभ नहीं होगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापार भी सही चलता रहेगा। सफेद वस्‍तु पास रखें। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

सिंह-ऊर्जा का स्‍तर ठीक नहीं रहेगा। अवसाद सा महसूस करेंगे। मन खराब है लेकिन तन सही रहेगा। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार चलता रहेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

कन्‍या-सरकारी तंत्र से बिल्‍कुल पंगा न लें। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। साझेदारी में अनबन की आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है फिर भी सिरदर्द और नेत्रपीड़ा परेशान कर सकती है। प्रेम और संतान भी मध्‍यम है। व्‍यापार मध्‍यम रहेगा। तांबे की वस्‍तु का दान करें।

सिंह-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। फिर भी कुछ ऐसे किंतु-परंतु के साथ होगी कि मन बहुत प्रसन्‍न नहीं रहेगा। यात्रा में कष्‍ट की आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार सही चलेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

वृश्चिक-कोर्ट-कचहरी में जीत के संकेत हैं लेकिन जीत जैसा लगेगा नहीं। कुछ न कुछ ऐसा रहेगा कि आप उस जीत से प्रसन्‍न नहीं होंगे। व्‍यापारिक प्रतिष्‍ठान चलते रहेंगे लेकिन वहां भी थोड़ा नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। हालांकि कोई नुकसान नहीं होगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, सीने में विकार की आशंका है। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान मध्‍मय है। कुल मिलाकर ठीक-ठाक रहेगा लेकिन अनुभव मध्‍यम का होगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

धनु-जोखिम से उबर चुके हैं लेकिन मान सम्‍मान पर आंच आ सकती है इसका ध्‍यान रखें। भाग्‍यवश काम बनेंगे ऐसा नहीं लगता है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी, व्‍यापार मध्‍यम गति से बढ़ेगा। तांबे की कोई वस्‍तु पास रखें।

मकर-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। शासन-सत्‍ता पक्ष से कुछ परेशानी में पड़ सकते हैं। कुछ नोटिस इत्‍यादि मिल सकती है। पिता और अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। व्‍यापार सही चलता रहेगा। बच्‍चों का साथ होगा। प्रेम भी कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। तांबे की वस्‍तु दान करें। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आपके कार्यस्‍थल पर थोड़ी निराशा दिख रही है। कोई नई शुरुआत न करें। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार भी मध्‍यम दिख रहा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन-शत्रुओं पर पूरा-पूरा कब्‍जा रहेगा। आपका नुकसान करने की कोई हिमाकत नहीं करेगा। स्‍वयं नतमस्‍तक होंगे। शासन सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा लेकिन संतान और प्रेम को लेकर चिंतित रहेंगे। व्‍यापार सही चलता रहेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking