News Addaa WhatsApp Group

29 अगस्त का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 29, 2022  |  7:21 AM

531 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
29 अगस्त का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

मेष राशि- मन परेशान हो सकता है। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों के लिए व‍िदेश जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। खर्च में अध‍िकता रहेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचने का प्रयास करें।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

वृष राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। स्वास्थ्‍य का का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। माता से धन की प्राप्‍त‍ि होगी। क‍िसी पुराने म‍ित्र से भेंट हो सकती है।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। धन में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, परन्तु परिश्रम अधिक रहेगा। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। सन्तान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क राशि- आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। शैक्ष‍िक कार्यों में तरक्‍की म‍िलेगी।

सिंह राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी पैतृक कारोबार से धन में वृद्धि होगी। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मानसिक शान्ति रहेगी, लेकिन आलस्य की भी अधिकता रहेगी। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। संचित धन में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

कन्या राशि- मन में शान्‍त‍ि एवं प्रसन्नता रहेगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। परिवर्तन के अवसर भी मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी और खर्च भी बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मन चिंत‍ित हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। धार्मिक-मांगलिक कार्यों में ह‍िस्‍सा ले सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

तुला राशि- व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। संगीत में रुचि बढ़ेगी। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में इच्छाविरुद्ध जिम्मेदारियों का विस्तार हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्च बढ़ सकते हैं। खान-पान के प्रति सचेत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक एवं शैक्षिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। कारोबार के लाभ में वृद्धि हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में आशातीत सफलता के योग बन रहे हैं। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। किसी पैतृक सम्पत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि- क्रोध के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कुछ व्यवधान आ सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। सुस्वादु खानपान के प्रति रुझान रहेगा। भवन के सौन्दर्यीकरण के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं।

मकर राशि- आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। मानसिक शान्ति रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में व्‍यवधान आ सकते हैं। सुस्‍वादु खानपान में रुच‍ि रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर च‍िंत‍ित रहेंगे।

कुंभ राशि- मन परेशान रहेगा। संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम भी अधिक रहेगा। कार्यक्षेत्र की स्थिति अभी पूर्ववत: रहेगी। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। भाई-बहनों से वैचारिक मतभेद रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

मीन राशि- दाम्पत्‍य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। कारोबार में यात्रा लाभप्रद रहेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मानसिक शांति रहेगी। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आय की स्थिति ठीक रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking