मेषः आज दिन की शुरुआत में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. ऑफिस में अधिकारियों से मतभेद हो सकता है. अपनी निजी बातें किसी से शेयर न करें. कोई अपना विश्वासघात कर सकता है. कारोबार के नजरिए से आज का दिन अनुकूल है. शिक्षा प्रतियोगी क्षेत्र में आश्तीत सफलता मिलेगी. जीवनसाथी से संबंध मधूर रहेंगे.
वृषः वैवाहिक जीवन सुखमय होगा. माता-पिता का सहयोग मिलेगा. संतान के तरफ से कोई गुड न्यूज मिलने से परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा. कारोबार के नजरिए से आज का दिन उत्तम है. उच्च शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ है. आज आपसे कोई प्यार का इजहार कर सकता है.
मिथुनः दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से होगी. परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है. कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले घर वालों से राय मशवरा अवश्य लें. नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन अनुकूल है. जीवनसाथी के साथ लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं.
कर्कः आज आप अपने मधुर व्यवहार से लोगों को प्रभावित करेंगे. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं. कारोबार के नजरिए से आज का दिन उत्तम है. घर में मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है. आज आपका अटका हुआ धन वापस मिल सकता है. आज आपको लवमेट के तरफ से कोई तोहफा मिल सकता है.
सिंहः नौकरी या कारोबार के नजरिए से आज का दिन अनुकूल है. घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है. विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करने की जरूरत है. सावधान रहें, क्रोध पर काबू रखें, लवमेट से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है. घर से बाहक जाते समय माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें.
कन्याः आज दिन की शुरुआत में आपको कोई ऐसी खबर मिल सकती है, जिससे परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा. रूका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. इस राशि के वैवाहिक जोड़ों को आज ससुराल पक्ष से कोई उपहार मिल सकता है. नया कारोबार शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है.
तुलाः धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा. कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें. शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज सरप्राइज मिल सकती है. लोहे और कपड़े के कारोबारियों को आज उत्तम धन लाभ होगा. आज इस राशि के सिंगल लोगों को जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी.
वृश्चिकः नौकरी के नये अवसर प्राप्त होंगे. आज आपका कोई रूका हुआ कार्य संपन्न होगा. इस राशि के कारोबारियों के आज अटके हुए पैसे वापस मिल सकता है. नया कारोबार शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है. आज आपको लवमेट के तरफ से बड़ा तोहफा मिल सकता है.
धनुः आज का दिन की शुरुआत में आपको कोई सरप्राइज मिल सकती है. आज यदि आप कोई नया कार्य शुरू करते हैं तो उसमें अवश्य सफलता मिलेगी. इस राशि के कारोबारियों को आज अचानक धन लाभ हो सकता है. शैक्षणिक कार्यों को लेकर की गई यात्रा लाभकारी होगी.
मकरः आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. भाई के सहयोग से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. इस राशि के प्रापर्टी डिलर्स को आज अचानक धन लाभ होगा. घर में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है. आज आप लवमेट के साथ बाहर डिनर पर जा सकते हैं.
कुंभः निजी बातें किसी से शेयर न करें, आज आपके साथ कोई घात कर सकता है. मन में नकारात्म विचार हावी रहेंगे, इससे बचने के लिए धार्मिक स्थल पर जाएं. जीवनसाथी से किसी बात को लेकर तकरार हो सकता है. वन डे एग्जाम की तैयारी कर रहे लोगों को आज कोई गुड न्यूज मिल सकती है.
मीनः मन प्रसन्न रहेगा. घर में मांगलिक कार्यक्रम का प्लान बन सकता है. आज आप शाम को दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. इस राशि के कारोबारियों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है. इस राशि के सिंगल लोगों को जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी.
खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…
खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…
मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…
रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…