News Addaa WhatsApp Group

03 नवंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 3, 2023  |  8:42 AM

32 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
03 नवंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है और आप किसी काम मे बुद्धि व विवेक से निर्णय ना ले, नहीं तो आपका कोई गलत डिसीजन परिवार के सदस्यों को परेशान कर सकता है. अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती है. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, जिससे आपको खुशी होगी. परिवार में किसी खास मुद्दे को लेकर बातचीत हो सकती है.

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन धैर्य व साहस से काम लेना होगा. वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात को लेकर आपका वाद विवाद हो सकता है. आप अपने आलस्य को दूर भगाकर आगे बढ़ेंगे. आपको एक के बाद एक काम लगे रहेंगे. संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी. बिजनेस की कुछ योजनाओं पर यदि विराम लगा हुआ था, तो आप उनकी फिर से शुरुआत कर सकते हैं. आपको अपनी किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा, जिसके लिए आप अपने अधिकारियों से माफी भी मांगेंगे.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है. आप व्यवसाय के कामों को लेकर उधेड़बुन में लगे रहेंगे, लेकिन आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है. प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं. आप यदि किसी परिजन से मिले, तो कोई ऐसी बात ना कहे, जिससे की समस्या हो. आप अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखें. विद्यार्थी अपने अंदर छुपी हुई कलह को बाहर निकलेंगे.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन बाकी दोनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है. परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिलने के कारण आना जाना पड़ सकता है. आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो आप उसे आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करेंगे, जिनमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी, जो लोग शेयर बाजार अथवा सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं व दिल खोलकर निवेश करें. छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे और उनके लिए कुछ खाने पीने की वस्तुएं भी लेकर आ सकते हैं.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए दिन कुछ उलझने लेकर आने वाला है. आपको उलझनो के कारण समझ नहीं आएगा कि किस काम को करु और कैसे बाद में. आपका मन कार्यक्षेत्र में काम करने में लगेगा, जिससे आपको कोई नुकसान भी उठाना पड़ सकता है, जो लोग विदेश जाकर किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उनकी वह इच्छा पूरी हो सकती है. आपको किसी गलत व्यक्ति का साथ नहीं देना है. दोस्तों के साथ आप कुछ आनंद भरे पल व्यतीत करेंगे.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्साह से भरा रहने वाला है. आपको माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है. विद्यार्थी इधर-उधर के कामों में ध्यान लगाएंगे, जिससे उनका पढ़ाई लिखाई से मन भटक सकता है. आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें और अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें, नहीं तो पेट संबंधित समस्या हो सकती है. संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आपके किसी परिजन की मदद से दूर होगी.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशनुमा रहने वाला है. आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है. व्यवसाय में आप छुटपुट लाभ की योजनाओं पर ध्यान लगाएंगे, तभी आप अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे. पिताजी के साथ आप किसी बात को लेकर आपकी अनबन हो सकती है. आपका किसी नये वाहन अथवा मकान को खरीदने का सपना पूरा होगा. आपको किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन खर्चा भरा रहने वाला है. धार्मिक कार्य में आप बढ़कर हिस्सा लेंगे. यदि आपको किसी दूसरे की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें और किसी कानूनी मामले में आपको अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करनी होगी. निवेश संबंधी कोई सूचना आपको अपने मित्र की ओर से मिल सकती है, लेकिन आप उस योजना में धन ना लगाये. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.

धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ समस्याएं लेकर आने वाले हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे. आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें. नौकरी में कार्यरत लोगों को अधिकारियों की वजह से किसी बात को लेकर का खरी खोटी सुनने को मिल सकती है. आप अपने काम दूसरों पर ना टाले और परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर आपको कोई बड़ा डिसीजन लेना पड़े, तो उसमें बड़े सदस्यों से सलाह मश्वरा आवश्यक करें. यदि आप अपने किसी काम के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, तो वह आप पूरा हो सकता है.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन मिला-जुला रहने वाला है. आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए प्रयास करेंगे, उसमें आप सफल अवश्य होंगे. विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं. जीवनसाथी के करियर को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं. आप अपने मेहनत से कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि ले सकते हैं, लेकिन भाई व बहनों से किसी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि की जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है. साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा. विवाह योग्य जातकों के लिए आज दिन अच्छे प्रस्ताव लेकर आ सकता है. बिजनेस में कोई डील यदि लंबे समय से लटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है, लेकिन किसी काम को लेकर यदि उधार ले रहे थे, तो बिल्कुल ना लें और किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है. आप ऊर्जावान रहने के कारण काफी कामों को समय से निपटाएंगे. आपकी किसी अजनबी से मुलाकात हो सकती है, जिसमें आपकी कोई जरूरी जानकारी लीक ना करें. बिजनेस में आपको यदि कोई अच्छी सलाह दे, तो उसमें आप अपने पिताजी से बातचीत करके आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. आप किसी चीज के लिए जिद कर सकते हैं, लेकिन वरिष्ठ सदस्यों की बातों को समझना होगा.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking