News Addaa WhatsApp Group

16 नवंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 16, 2023  |  7:31 AM

23 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
16 नवंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन अनुकूल रहने वाला है. आपको कार्यक्षेत्र में लोगों से अपना काम निकलवाने के लिए यदि एंडी चोटी का जोर लगाना होगा और आप अपनी कुछ योजनाओं पर यदि विराम लगाएंगे, तो उससे बाद में आपको नुकसान होगा. आप अपने किसी मित्र के कहने में आकर कोई बड़ा निवेश ना करें. यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें.

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है. आपका मन किसी दुविधा में रहने के कारण परेशान रहेगा. सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को मान सम्मान मिलेगा. आप किसी काम को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो वह पूरा हो सकता है. आपको संतान के भविष्य को लेकर आपको कुछ प्लानिंग करनी होगी और जीवनसाथी की सलाह मश्वरे से चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको स्पष्टता बनाए रखनी होगी.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन चिंताग्रस्त रहने वाला है. बिजनेस में आपको अपनी वाणी व व्यवहार में संयम बनाए रखना होगा. आप किसी को बिना मांगे कोई सलाह ना दें और आध्यात्म के कार्य में आप आगे बढ़ेंगे. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में चल रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी, तभी आप उन समस्याओं से आसानी से बाहर निकल पाएंगे.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन खर्चा भरा रहने वाला है. आप बिजनेस में उतार-चढ़ाव के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे. परिवार में कोई समस्या फिर से सिर उठा सकती हैं, जो आपके लिए समस्या लेकर आएगी. किसी गलतफहमी के कारण आपका कोई नुकसान हो सकता है. आप किसी को धन उधार ना दे, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने में समस्या होगी.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के हाथ कई काम एक साथ लगने से उनकी व्याकाग्रता बढ़ेगी, लेकिन उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है और वह अपने कामों में आगे बढ़े. यदि नौकरी के साथ-साथ आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती हैं. आपकी कुछ घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जो आपको समस्या देंगी. भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में यदि कुछ समस्याओ का सामना करना पड़ रहा था, तो वह दूर होंगे. माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोग सूझबूझ से आगे बढ़ेगे और संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा. आपका कोई प्रॉपर्टी संबंधित मामला यदि कानुनी मे चल रहा था, तो वह आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगा. आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है, जिसमें आपका अच्छा खासा धन खर्चा होगा. आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ उलझनो भरा रहने वाला है. आपको कार्यक्षेत्र में अत्यधिक मेहनत करनी होगी. आप किसी विरोधी से किसी बात को लेकर बेवजह लड़ाई झगड़े मे ना पड़े. नौकरी में कार्यरत लोग कहीं घूमने फिरने जाने के प्लानिंग कर सकते हैं. प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण बेवजह तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है. आपको बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है. आपको कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों से दूरी बना कर रखनी होगी और यदि किसी को धन उतार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है. आपको किसी सरकारी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा. आप अपने मनमाने व्यवहार के कारण कुछ समस्याओं में आ सकते हैं.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन तनावग्रस्त रहने वाला है. यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, वह पूरा हो सकता है. आप अपने कामों में अधिक लापरवाही ना करें, नहीं तो उनका पूरा होना मुश्किल होगा. संतान से यदि आपने कोई वादा किया था, तो आपको उसे पूरा अवश्य करना होगा. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन आनंदमय रहने वाला है. आपको कुछ प्रयासों में सफलता मिलेगी. यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाये. किसी से धन उधार ना ले, नहीं तो आपको उस धन को उतार पाना मुश्किल होगा. आपकी किसी पुरानी गलती के लिए आपको पछतावा होगा. जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहने वाला है. आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा और कार्य क्षेत्र में किसी को भी बिना मांगे सलाह ना दें, नहीं तो आप किसी समस्या में फंस सकते हैं. आप अपने खान-पान में बदलाव लाए, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है. माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking