News Addaa WhatsApp Group

03 अक्टूबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 3, 2022  |  7:53 AM

614 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
03 अक्टूबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

मेष-धर्म-कर्म में हिस्‍सा लेंगे। मन धार्मिक बना रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य में थोड़ा सुधार है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी बेहतर कही जाएगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से थोड़ा मध्‍यम समय है। हरी वस्‍तु का दान करें।

वृषभ-परिस्थितियां प्रतिकूल बनी हुई हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम, संतान की स्थिति सुधर चुकी है। व्‍यापार भी पहले से सही दिख रहा है। पीली वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-स्‍वास्‍थ्‍य पहले से सुधर चुका है। प्रेम, संतान की स्थिति अभी भी मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। जीवनसाथी का पूरा-पूरा सानिध्‍य मिलेगा। जीवन में तरक्‍की करते दिख रहे हैं। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

कर्क-कुछ गहरा मंथन करते दिख रहे हैं। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम, गरम बना रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्‍छी है। व्‍यापार भी आपका सही दिख रहा है। लाल वस्‍तु पास रखें।

सिंह-भावुक मन किसी से झगड़ा कर सकता है। वो कोई और नहीं होगा अपना होगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम और संतान थोड़ा मध्‍यम है। व्‍यापार अच्‍छा दिख रहा है। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। रक्‍तचाप थोड़ा अनियमित हो सकता है। हालांकि स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार शुरू हो चुका है। प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापार भी रुक-रुक कर चलता रहेगा। पीली वस्‍तु का दान करें।

तुला-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम, संतान की स्थिति भी थोड़ी नरम है। व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधार की ओर जा रही है। पीली वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-वाणी के कारण अपनों में विवाद की आशंका है। निवेश के कारण धनहानि भी हो सकती है। हालांकि धन का आवक बढ़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम-संतान भी मध्‍यम से उत्‍तम की ओर है। व्‍यापार सही चलता रहेगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु-सितारों की तरह चमकते रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में सराहे जाएंगे आप। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा मध्‍यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी बहुत अच्‍छा है। पीली वस्‍तु पास रखें।

मकर-मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय भी सताएगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम है। प्रेम-संतान भी मध्‍यम है। व्‍यापार थोड़ा मध्‍यम है। मध्‍यम समय का सामना करना पड़ेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-आर्थिक मामले सुलझेंगे। यदि कहीं से रुपए-पैसे मांगने हों, निकालने हों, फंसे हुए हों। प्रयास करें निकल जाएंगे। यात्रा में लाभ संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्‍यम बनी रहेगी। गणेश जी की अराधना करें। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन-कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य सुधार की ओर है। प्रेम-संतान पहले से बेहतर है। व्‍यापार भी अच्‍छा दिख रहा है। पीली वस्‍तु पास रखें।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking