News Addaa WhatsApp Group

05 अक्टूबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 5, 2023  |  7:35 AM

19 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
05 अक्टूबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा. आज शाम को आशा-निराशा के भाव मन में पैदा हो सकते हैं. पैसे की कमी अखर सकती है. कामकाज मध्यम रहेगा. आज काम में मन कम लगेगा. सेहत का ध्यान रखें, बीमार हो सकते हैं.

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

वृष राशि: वृष राशि के लोगों के लिए दिन मध्यम दिखाई दे रहा है. आज छात्रों की पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी. कारोबार ठीक रहेगा. जिसके विस्तार में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है. महिलाएं बाहर घूमने का प्लान बनाएंगी. ऑफिस में आज धैर्यशीलता में कमी रहेगी. परिवार में किसी बात को लेकर नोंक-झोंक हो सकती है.

मिथुन राशि: मिथुन जातकों के लिए दिन बढ़िया रहेगा. कामकाज मध्यम रहेगा. आज के दिन आत्मसंयत रहें. किसी से गलत बर्ताव न करें. आज के दिन बातचीत में सन्तुलन बनाकर रखें. परिवार में सुख-शान्ति बनी रहेगी. नौकरी में तरक्की का योग दिख रहा है. सेहत का ध्यान रखें.

कर्क राशि: आज के दिन कर्क राशि के लिए दिन मिला जुला रहेगा. आज शाम को मन अशान्त रहेगा. काम के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं. नौकरी के लिए परीक्षा में सफलता मिलेगी. मां की सेहत का ख्याल रखें. आज धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. शाम को दोस्तों से मुलाकात होगी, जो सुखद होगी.

सिंह राशि: सिंह राशि के लिए दिन ठीक रहेगा. आज बिजनेस सही रहेगा. किसी मित्र के साथ विदेश जाने के योग बन रहे हैं. छात्रों के लिए दिन ठीक रहेगा. आज मन अशान्त रहेगा. क्रोध की अधिकता रहेगी. सेहत का ध्यान रखें. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.

कन्या राशि: कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा. आज के दिन किसी से झगड़ा नहीं करें. बातचीत में संयत रहें. आज नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. लव लाइफ ठीक रहेगी. आज के दिन खर्च बढ़ेंगे.

तुला राशि: तुला जातकों के लिए दिन मध्यम रहेगा. कारोबार ठीक रहेगा. राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा होगा. काम में दोस्तों का साथ मिलेगा. मां की सेहत का ध्यान रखें. शाम को कहीं बाहर जा सकते हैं परिवार के साथ. परिवार में धार्मिक संगीत का आयोजन हो सकता है.

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन मिला जुला रहेगा. कामकाज मध्यम रहेगा. नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं. कपड़ों पर खर्च बढ़ेंगे. शाम को किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है. घर में पिता के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है.

धनु राशि: धनु राशि के लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा. इनका आत्मविश्वास बहुत रहेगा. ऑफिस में दिन ठीक रहेगा. छात्रों के लिए मेहनत करने का दिन है. शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे. शाम को किसी रिश्तेदार का घर पर आना हो सकता है. घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं.

मकर राशि: मकर राशि के लिए दिन मध्यम दिखाई दे रहा है. ये जातक आज थोड़ा सा परेशान रहेंगे. आज अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. छात्र किसी दूसरे शहर जा सकते हैं. लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी. नौकरी में दिन तनाव भरा रहेगा.

कुंभ राशि: कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन मध्यम है. बिजनेस में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. आज नौकरी में तरक्की हो सकती है. ऑफिस में तनाव पैदा हो सकता है. आज यात्रा खर्च बढ़ेंगे. किसी को आज उधार नहीं दें, पैसे फंस सकते हैं. जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं. नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है. लव लाइफ ठीक है.

मीन राशि: मीन राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा. अटका पैसा आज वापस मिल सकता है. पैसे मिलने के कारण मन प्रसन्न रहेगा. आज मित्र का सहयोग मिल सकता है. क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें, विवाद हो सकता है. सन्तान को कष्ट रहेगा. शाम को किसी धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking