News Addaa WhatsApp Group

23 अक्टूबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 23, 2023  |  8:09 AM

10 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
23 अक्टूबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

मेष राशि- आज किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने में बड़ों की सलाह लेना उचित रहेगा। विवाहित लोगों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। युवाओं के लिए सफलता के नए दरवाजे खुलेंगे। आज आप किसी काम को करने के नए
तरीके पर विचार करेंगे, इससे काम समय से व आसानी से पूरा हो जायेगा। आज शाम को आप किसी बर्थडे पार्टी में जाने का प्लान बनाएंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको बच्चों के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे वे बहुत खुश होंगे। लवमेट के रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी। माता को पुष्प अर्पित करें, बच्चों की तरक्की होगी।

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

वृष राशि- आज आपका मन आनंदित रहेगा। आपकी निजी समस्या सुलझ जाने से मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल में आपका काम अच्छे से पूरे होंगे। आपको किसी काम में मदद की जरूरत रहेगी, इस मामले में अच्छे दोस्त से सलाह
मिल सकती है। जो लोग स्टेशनरी का कार्य करते हैं, उनको आज उम्मीद से अधिक लाभ होने वाला है। पिता जी आपको आज कोई जरुरत का सामान गिफ्ट करेंगे। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आज आपका दिन बडें बुजुर्गों के साथ बीतेगा। मां दुर्गा की आरती करें, घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

मिथुन राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपके व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन ही आपको सफलता दिला सकता है। आज पारिवारिक रिश्ते में अपनापन बढ़ेगा। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी
मिलेगी, आज लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। छोटे स्तर पर व्यापार करने को बड़ा लाभ होगा। लवमेट के लिए आज का दिन रिश्तों में मिठास बढ़ाने वाला रहेगा। छात्रों को सफलता मिलने के योग बने हुये है। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क राशि- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको संभलकर फैसले लेने की जरूरत है। अगर आप खुद का बिजनेस करते हैं, तो आपको किसी से भी बात करते समय अपने शब्दों पर ध्यान देना चाहिए। आज आप बोलने के बजाए सुनने
पर ज्यादा ध्यान दें। इससे आपको कोई जरूरी बातें पता चल सकती हैं। कुछ नए लोग आपकी बात से प्रभावित होकर आपसे जुड़ना चाहेंगे। आपको किसी काम में भाई का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। माता के सामने घी का दीपक जलायें, कारोबार में बरकत होगी।

सिंह राशि- आज के दिन आप हर तरह से चिंता मुक्त रहेंगे। महिलाओं के लिए दिन बड़ा ही अच्छा रहेगा। कॉमर्स फील्ड से जुड़े छात्रों को कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों का आज पदोन्नति होने के योग बने हुए है। आज आपको व्यापार में आर्थिक लाभ होने की सम्भावना है। अगर आप वाहन लेने का मन बना रहे है तो आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी आज आपको कोई जरूरत का सामान उपहार देंगे। कन्या का आशीर्वाद लें, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कन्या राशि- आज हर कोई आपके साथ चलने की कोशिश करेगा। जो लोग कोर्ट-कचहरी के मामलों से जुड़े हैं, उनके कार्य आज समय से हो जायेंगे। आपको ऑफिस में मिले नये प्रोजेक्ट को पूरा करने में जूनियर्स का सहयोग मिलेगा। आज घर पर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। आज बेवजह की उलझन से दूर होकर आप किसी मंदिर पर अपना खाली समय बिताएंगे। यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। माता सिद्धिदात्री के मंत्र का 11 बार जप करें, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।

तुला राशि- आज आपके रूके हुए जरूरी काम समय से पूरे हो जायेंगे। जो लोग थियेटर से जुड़े हैं, उन्हें आज सुनहरे अवसर मिलने वाले है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज नई जिम्मेदारी मिलने वाली हैं। आज काम व पारिवारिक रिश्तों के बीच समंजास्य बनाये रखेंगे। आज आपके दाम्पत्य रिश्तें में मधुरता आयेगी। जो लोग नौकरी कर रहें हैं, उन के प्रमोशन होने के योग बने हुये है। आज बच्चों के साथ शाम को घर पर गेम खेलकर समय व्यतीत करेंगे। हल्दी का तिलक लगायें, भाग्य का साथ मिलता रहेगा।

वृश्चिक राशि- आज पूरे दिन आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आज आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे। वह समय से पूरा हो जायेगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का मौका मिलने की संभावना है। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी मिलेगी। अगर आप कोई नया करोबार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो परिवार का सहयोग मिलेगा। आज आपका ध्यान किसी घरेलू कार्य को पूरा करने पर लगेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। माता के दर्शन करें, जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए ख़ास है। आज आपको जीवन में नया मुकाम प्राप्त होगा। आज आपको बिजनेस में लाभ लेने के लिए किसी की मदद लेनी पड़ेगी। साथ ही आज आपको वाद-विवाद से दूर रहना होगा ताकि आप अपना मन काम में लगा सके। जो लोग फैशन डिजाइनर हैं, आज उनके दिमाग में अच्छे क्रिएटिव थॉट आयेंगे। आज आपके द्वारा किये गए सामाजिक कामों की तारीफ होगी। ट्रांसपोर्ट के कार्य से जुड़े लोगों को मुनाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में चल रही नोक-झोंक आज समाप्त हो जायेगी। माता को नारियल अर्पित करें, बिजनेस से रिलेटेड समस्याएं दूर होगी।

मकर राशि- आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आँखों की समस्या के समाधान के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे, आपको कुछ अच्छा फील होगा। पूरी मेहनत से काम को करेंगे जिससे उसका परिणाम आपके पक्ष में आएगा। जो लोग बिजनेसमैन हैं, आज उन्हें आर्थिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। अगर लम्बे समय से किसी बात को लेकर उलझन में हैं तो उसे जीवनसाथी के साथ शेयर करें, मन को शांति मिलेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। गाय को रोटी खिलाएं, कार्यों में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि- आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आप में साहस बढ़ेगा और साहसपूर्ण काम करने में सक्षम रहेंगे। आपको गृह भूमि का लाभ मिलेगा। जो लोग लेखक हैं, आज उनके विचारों का सम्मान होगा। आज सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। धैर्य से काम करना होगा, जिससे काम का पूरा रिजल्ट मिलेगा। आज आपकी बात किसी पुराने दोस्त से होगी। अविवाहितों को आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आयेंगे। बच्चे आज पढ़ाई से ज्यादा खेलने में ध्यान लगाएंगें। धर्मस्थल पर रुई का बत्ती दान करें, तरक्की के नए मार्ग मिलेंगे।

मीन राशि- आज आप अपने सोचे हुये कार्यों को जल्दी पूरा करने में सफल होंगे। इस राशि के जो लोग लोहे का बिज़नेस करते हैं, आज उनको उम्मीद से अधिक मुनाफा होगा। भाई से आज आपको कोई उपहार मिलेगा। आज आपको घर के बुजुर्गों के सेहत का खास ख्याल रखने की जरुरत है। आज आप कार्यक्षेत्र में आपके अनुकूल माहौल में काम करेंगे। उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों को उचित अवसर मिलेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का समाधान निकलेगा। बड़ों का आशीर्वाद लें, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking