News Addaa WhatsApp Group

07 सितंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 7, 2022  |  8:04 AM

493 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
07 सितंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

मेष-स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। सीने में विकार की आशंका है। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर भी ध्‍यान दें। कोर्ट-कचहरी से बचें। किसी नए व्‍यापार के प्रारम्‍भ से भी बचें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापार भी मध्‍यम दिख रहा है। शनिदेव की अराधना करें। किसी शनि तत्‍व का दान करें। शुभ होगा।

आज की हॉट खबर- भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के...

वृषभ-अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा में कष्‍ट हो सकता है। कामों में बाधा आ सकती है। भाग्‍य साथ नहीं देगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापार मध्‍यम दिख रहा है। शनितत्‍व, कोई नीली वस्‍तु पास रखें। शुभ होगा।

मिथुन-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। परिस्थितियां थोड़ी प्रति‍कूल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी मध्‍यम दिख रहा है। शनिदेव की अराधना करें। किसी भी नीली वस्‍तु का दान करें। शुभ होगा।

कर्क-जीवनसाथी और अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। हड्डी से सम्‍बन्धित परेशानी हो सकती है। व्‍यापारिक कोई नई शुरुआत न करें। कोई लांक्षन लग सकता है विपरीत लिंगी सम्‍बन्‍धों में। थोड़ा ध्‍यान दें। व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी रहेगी। लाल वस्‍तु पास रखें।

सिंह-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। फिर भी पैरों में चोट लग सकती है। कोई विशेष या बड़ी बात नहीं होगी। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। शनिदेव की अराधना करें और शनि तत्‍व का दान करें।

कन्‍या-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है लेकिन मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। प्रेम-संतान मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक है। नीली वस्‍तु पास रखें।

तुला-घरेलू सुख बाधित रहेगा। सीने में विकार की आशंका है। घर में कलहकारी सृष्टि का सृजन हो सकता है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आपका रक्‍तचाप अनियमित हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति लगभग सही है। व्‍यापार भी आपका ठीक रहेगा। भगवान शिव की अराधना करें। उनका जलाभिषेक करें।

वृश्चिक-व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। थोड़ा जोड़-तोड़ करना पड़ेगा आपको। नाक, कान, गला की तकलीफ हो सकती है। भाइयों-मित्रों के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। प्रेम और संतान भी मध्‍यम है। व्‍यापार भी मध्‍यम से उत्‍तम की ओर है। बहुत शुभ नहीं दिख रहा है। नीली वस्‍तु का दान करें।

धनु-धनहानि के संकेत हैं। कुटुम्‍बीजनों से तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। किसी भी तरह का निवेश किए तो धनहानि निश्चित है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम, संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्‍यापार मध्‍यम है। लाल वस्‍तु पास रखें।

मकर-सकारात्‍मक और नकारात्‍मक दोनों तरह की ऊर्जा आपमें रहेगी। उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक रहेंगे। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-साझेदारी में समस्‍या हो सकती है। सिरदर्द और नेत्रपीड़ा आपको परेशान करेगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी मध्‍यम समय कहा जाएगा। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी हो सकती है लेकिन मन अप्रसन्‍न रहेगा। बच्‍चों की सेहत को लेकर मन खिन्‍न रहेगा। प्रेम में भी तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। आय के मार्ग को लेकर भी ध्‍यान रखिएगा। कोई नकारात्‍मक मार्ग से पैसे न आएं। मध्‍यम समय कहा जाएगा। भगवान शिव का जलाभिषेक करें। अच्‍छा होगा।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking