News Addaa WhatsApp Group

14 सितंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 14, 2022  |  7:51 AM

528 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
14 सितंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

मेष-नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। जीवन में थोड़ा अवसाद महसूस करेंगे। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक रहेगी। व्‍यापार भी आपका सही चलता रहेगा लेकिन महसूस नहीं करेंगे। काली वस्‍तु का दान करें।

आज की हॉट खबर- भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के...

वृषभ-अज्ञात भय सताएगा। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा परेशान करेगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से लगभग ठीक चलेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-मन अतृप्‍त महसूस करेगा जबकि कोई कमी नहीं रहेगी। यात्रा में कष्‍ट संभव है। प्रेम और संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्‍यापार भी ठीक चलता रहेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

कर्क-पिता के स्‍वास्‍थ्‍य और पैतृक सम्‍पत्ति पर ध्‍यान दें। कोर्ट-कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थ्‍िाति लगभग ठीक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम समय कहा जाएगा। लाल वस्‍तु पास रखें।

सिंह-यात्रा में कष्‍ट, धर्म-कर्म से विमुख दिखाई देंगे। स्‍वास्‍थ्‍य लगभग ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार भी मध्‍यम चल रहा है। काली वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। किसी तरह का रिस्‍क न लें। चाहे स्‍वास्‍थ्‍य का मामला हो या किसी भी तरह का मामला हो। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान, व्‍यापार मध्‍यम दिख रहा है। लाल वस्‍तु का दान करें।

तुला-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। नया व्‍यापार करने से बचें। नौकरी में कोई रिस्‍क न लें। उदर रोग से परेशानी दिख रही है। प्रेम, संतान, व्‍यापार मध्‍यम है। लाल वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-शत्रु परास्‍त होंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा लेकिन डिस्‍टर्बेंस बना रहेगा। पेट के निचले हिस्‍से और पैरों की दिक्‍कत दिख रही है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्‍तु पास रखें।

धनु-मानसिक क्‍लेश बना रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान, व्‍यापार मध्‍यम है। काली वस्‍तु का दान करें।

मकर-घरेलू सुख बाधित रहेगा। नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा घर में। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में समस्‍या होगी। स्‍वास्‍थ्‍य भी मध्‍यम है। रक्‍तचाप अनियमित हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम, संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्‍यापार भी आपका ठीक-ठाक रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-व्‍यापारिक उथल-पुथल मचा रहेगा। थोड़ा सा नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार हो सकता है। अपनो के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर मन परेशान रहेगा। नाक-कान-गला की परेशानी स्‍वयं को भी हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार मध्‍यम दिख रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

मीन-मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थ्‍िाति भी बहुत अच्‍छी नहीं है। मध्‍यम कही जाएगी। व्‍यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्‍तु का दान करें।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking