News Addaa WhatsApp Group

16 सितंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 16, 2022  |  7:53 AM

536 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
16 सितंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

मेष राशि- कारोबार में व्यस्तता बढ़ सकती है, परन्तु परिवार की तरफ ध्यान दें। दैनिक रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। माता से सम्बन्धों में सुधार होगा। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु फिर भी धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे।

आज की हॉट खबर- भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के...

वृष राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। मन अशान्त रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। संतान को कष्ट रहेगा।

मिथुन राशि- बातचीत में संयत रहें। रोजगार के अवसर मिल सकते है। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। संचित धन में कमी आएगी। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु नकारात्मकता का प्रभाव भी हो सकता है। सचेत रहें। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में आशातीत सफलता के योग बन रहे हैं। यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि- कारोबार की स्थिति में सुधार होगा, लेकिन अत्यधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु क्रोध से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संयत भी रहें।

सिंह राशि- आय में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कारोबार में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना है। परिवार से दूर जाना पड़ सकता है।

कन्या राशि- घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन मिल सकता है। वाणी में सौम्यता रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। किसी विशेष कार्य में सफलता मिलेगी। धन की प्राप्ति होगी, परन्तु नौकरी में स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा की मानसिक स्थिति रहेगी।

तुला राशि- आलस्य की अधिकता रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी।

वृश्चिक राशि- जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। व्यर्थ की चिंताओं से मन परेशान रह सकता है। यात्रा के योग हैं। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी, परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। क्षणे रुष्‍टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि- परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। चिकित्सकीय खर्च बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि हो सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के झगड़ों से बचें। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन विकसित हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

मकर राशि- परिश्रम अधिक रहेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। मन अशान्त रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार का साथ मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन के रखरखाव एवं वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों पर खर्चें बढ़ेंगे। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कुंभ राशि- आय में वृद्धि होगी। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवार का सहयोग मिलेगा। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। खर्च भी बढ़ेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है।

मीन राशि- परिवार में सुख शान्ति रहेगी। खानपान के प्रति सचेत रहें। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। मन में आशा-निराशा के भाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। संयत रहें। सन्तान सुख में वृद्धि होगी।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking