1. मेष
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा. बिजनेस कर रहे लोगों को मनचाहा लाभ मिलेगा. समाज और व्यापार में कद बढ़ेगा. इसके साथ ही धन लाभ होने की संभावना है. आज के दिन दान-पुण्य करने से मानसिक शांति मिलेगी. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. वहीं, नौकरी कर रहे जातक बॉस द्वारा दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे. कार्यस्थल में आपकी प्रशंसा होगी.
2. वृष
वृष जातकों के लिए भी आज का दिन शुभ साबित होने वाला है. निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा. अचानक से कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है. आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी. जीवनसाथी का साथ मिलेगा. परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है. संतान के लिए महत्वपूर्ण फैसले लेंगे. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
3. मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा. सफलता के नए रास्ते खुलेंगे. सेहत में सुधार आएगा. नौकरी और बिजनेस करने वालों को विदेश से नए अवसर मिल सकते हैं. समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी. सभी आपके कार्यों की तारीफ करेंगे. कुछ जातकों के यात्रा के योग बन रहे हैं.
4. कर्क
कर्क राशि के जातकों कुछ लोगों को महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है, जिससे तनावग्रस्त और चिंतित हो सकते हैं. दूसरों के ऊपर समय और धन खर्च कर सकते हैं. अपने जीवनसाथी को नजरअंदार करने से बचें. घर में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है. अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है. नए वाहन का भी सुख प्राप्त हो सकता है.
5. सिंह
सिंह राशि वालों के लिए दिन आज मिला-जुला रहेगा. आज तनावग्रस्त रह सकते हैं. लाइफ पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है. घर में पूजा, पाठ आदि का आयोजन होगा. रिश्तेदारों और पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है. शिक्षा के क्षेत्र में भी वृद्धि होगी. बड़ी धनराशि का निवेश करेंगे. ऑफिस में आपको कुछ जिम्मेदारी और अधिकार भी सौंपे जाएंगे. आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा.
6. कन्या
इन जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. व्यापार करने वाले लोग अपनी रुकी हुई योजनाओं को शुरू कर सकेंगे. स्वास्थ्य में चल रहा उतार-चढ़ाव आपको परेशान करेगा. वहीं, नौकरी करने वाले जातकों को तरक्की मिलेगी. जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है. प्रेम जीवन में खुशहाली रहेगी. साथी के साथ सुकून भरे पल व्यतीत करेंगे.
7. तुला (Libra)
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. आपका व्यापार अच्छा चलेगा. नए-नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं. अलग-अलग स्त्रोतों से धन लाभ हो सकता है. सच्चे मन से पढ़ाई कर रहे सभी छात्रों को सफलता मिलने के योग हैं. निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा है. आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. जीवनसाथी के साथ यात्रा का योग है.
8. वृश्चिक (Scorpio)
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा. आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी. रिश्तेदारों या दोस्तों से मेल-मिलाप हो सकता है. तेल और लोहे का व्यापार करने वालों को सफलता मिलने के योग है. लंबे समय से रुके हुए सरकारी काम पूरे हो सकते हैं. नौकरी-पेशा करने वाले लोगों की जॉब पर आंच आ सकती है. जिन लोगों के प्रमोशन रुके हुए हैं, उनके प्रमोशन हो सकते हैं. शादीशुदा लोगों और अवैवाहिक लोगों की लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा.
9. धनु (Sagittarius)
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा बुरा हो सकता है. आज आपको धन हानि हो सकती है. आज कहीं पर भी निवेश के बारे में ना सोचें. नौकरी- पेशा वाले जातकों के लिए दिन मिलाजुला हो सकता है. कार्य स्थल पर काम का दबाव अधिक रहेगा. शादीशुदा जीवन वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. कुछ जातकों को संतान प्राप्ति का सुख मिल सकता है.
10. मकर (Capricorn)
आज आप पूरे दिन सकारात्मक महसूस करेंगे. धन लाभ हो सकता है. घर-परिवार में संपत्ति या धन को लेकर विवाद हो सकता है. कारोबारियों को अपने कारोबार को विस्तार करने का मौका मिलेगा. जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है. बच्चों को लेकर परेशान हो सकते हैं. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए अच्छा दिन साबित हो सकता है.
11. कुंभ (Aquarius)
आज आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा. मुश्किल से अपने लिए वक्त निकाल सकेंगे. काम के चलते मानसिक तनाव हो सकता है. ऐसे में सेहत का विशेष ध्यान रखें. आज आपका नए लोगों से परिचय होगा, जो आपके लिए शुभ साबित हो सकता है. नौकरी-पेशा वाले जातकों को प्रमोशन मिल सकता है. शादीशुदा जीवन का बैलेंस बिगाड़ सकता है. वहीं, अवैवाहिक लोगों की पार्टनर से नजदीकियां और भी बढ़ सकती हैं.
12. मीन (Pisces)
आज आपको बहुत बड़ी उपलब्धि मिल सकती है, जिसके बाद आपका जीवन बदल सकता है. आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है. आज आपको धन का लाभ तो होगा, लेकिन दूसरी ओर से खर्च भी होता रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बॉस या सहयोगियों से अनबन हो सकती है. इसलिए कार्यस्थल पर सतर्क रहें. आज आप अपने हमदम के साथ अच्छा वक्त गुजारेंगे.
खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…
खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…
मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…
रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…