News Addaa WhatsApp Group

16 जुलाई का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 16, 2023  |  8:46 AM

18 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
16 जुलाई का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन आनंदमय रहने वाला है. आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और जो लोग बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत हैं, उनका प्रमोशन हो सकता है और वह बचत की योजनाओं में भी अच्छा धन लगाएंगे। खान-पान पर पूरा ध्यान दें. आपके घर आज किसी मेहमान का आगमन हो सकता है और आप परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से परिवार में उनके लिए किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है.

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है. आपको अपने किसी परिवार के सदस्य की सेवा की चिंता सता सकती है, लेकिन आप संतान के करियर पर फोकस बनाए रखें, नहीं तो समस्या होगी और आपका कोई पुराना काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है. परिवार में जीवनसाथी के लिए किसी छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन करा सकते हैं.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाए रखने के लिए रहेगा, नहीं तो बाद में समस्या होगी. विदेश में रह रहे परिजन से आपको कोई फोन के जरिए शुभ सुचना सुनने को मिल सकती है. आप किसी कानून में मामले में आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त प्रशस्थ होंगे और आपको अपने कामों को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है और आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. आपकी किसी अजनबी से मुलाकात हो सकती हैं और आपने यदि बिजनेस के कामो को लेकर किसी से सलाह मश्विरा किया, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से करें. तो आपके लिए बेहतर रहेगा. आपको आज आर्थिक मामलों में लेन देने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है. आप विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावशाली रहेंगे और महत्वपूर्ण प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा. आपने यदि किसी काम में ढील बरती, तो बाद में आपको उसके लिए समस्या होगी. आप किसी बड़े लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे और कार्य क्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा. सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोग आज प्रसन्न रहेंगे.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़कर अच्छा काम करने के लिए रहेगा. आप विभिन्न कार्यों में तेजी दिखाएंगे और आप किसी नए वाहन के खरीदारी भी कर सकते हैं. सभी को जोड़ने में आज आपको कामयाबी मिलेगी. आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है. दांपत्य जीवन में यदि लंबे समय से कोई अवरोध चल रहा था, तो वह भी आज दूर होगा.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो कोई समस्या आ सकती है और आप अपने खान-पान पर ध्यान दें और सात्विक भोजन ले. भावनात्मक मामलों में जल्दबाजी न करें. आपकी किसी अजनबी से मुलाकात हो सकती है. आप अपने निजी मामलों में सूझबूझ से आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और अति उत्साहित होकर किसी काम को ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है. आपके मन से रिश्ते मजबूत होंगे और निजी जीवन खुशहाल रहेगा. कारोबार के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है. आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आज खुशी होगी, लेकिन सबका सहयोग बना रहेगा. आपके किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है. विद्यार्थी अपनी परीक्षाओं पर की तैयारी में जुटे रहेंगे, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे.

धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है. आपको कुछ नयी संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है और आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें और यदि आप अपने घर परिवारों की जिम्मेदारियां से पीछे हटेंगे, तो आपको नुकसान दे सकती हैं. आपके कुछ विरोधी आज आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा. कुछ नए लोगों पर आप अत्यधिक भरोसा ना करें.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशनुमा रहने वाला है. आपको छुटपुट लाभ के अवसरो को पहचान कर उन पर अमल करना होगा और मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं. आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाये, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है. आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन सुख सुविधाओ में वृद्धि लेकर आने वाला है और कार्य क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे. प्रतिस्पर्धा का भाव आज आपके अंदर बना रहेगा. यदि आपको व्यवसाय के कामों को लेकर कोई समस्या आ रही थी, तो उसमें आप किसी अनुभवी भी व्यक्ति से बातचीत करें, तो अच्छा रहेगा और किसी जरूरी जानकारी को आज आप लीक ना होने दे, नहीं तो कोई इसका फायदा उठा सकता है.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है. निजी मामलों में आज आप सोच विचार कर आगे बढ़े और आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी. आत्मविश्वास को बल मिलेगा. भाई व-बहनों से यदि आप कोई सलाह लेंगे, तो वह भी आज आपके लिए अच्छी रहेगी. आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई सूचना सुनने को मिल सकती है. आपका सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking