News Addaa WhatsApp Group Join करें

24 जुलाई का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 24, 2023  |  7:56 AM

186 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
24 जुलाई का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ! WhatsApp
Responsive image

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. आप कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और लोगों को हैरान करेंगे, लेकिन आप अपने कामों से अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे. आर्थिक दृष्टिकोण से अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. माता-पिता के आशीर्वाद से आज आपका काम पूरा हो सकता है. पिताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है .

आपके लिए और..- तमकुही रोड रेलवे स्टेशन गोलीकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार,...

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों को आज दिन सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है. आप वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात को लेकर जल्दबाजी ना दिखाएं और कुछ अनावश्यक व्यय करने से बचें और किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में आप ना पड़े और अपने कामों पर फोकस बनाए रखें और आप अपनी जिम्मेदारियों पर खरे उतरेंगे, लेकिन आवेश में आकर आपको कोई निर्णय लेने से बचना होगा.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन एक से अधिक स्त्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा और आपको आज यदि कोई सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाए. सामाजिक गतिविधियां सक्रिय रहेंगी और आप किसी मित्र की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं, लेकिन वह व्यर्थ होगी, क्योंकि आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी और कुछ नया करने पर आपका पूरा जोर रहेगा. आपको किसी मकान, दुकान आदि को खरीदने का सपना आज पूरा हो सकता है, जिससे आपको खुशी होगी.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन आनंदमय रहने वाला है. आपको परिजनों का साथ और सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा, लेकिन छोटों की गलतीयो को आपको बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा. आज आप किसी समस्या लेकर परेशानी में आ सकते हैं. आपके घर आज किसी का आगमन होने से आप व्यस्त रहेंगे और संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढाएगे. आपको निजी जीवन में आपको सावधान रहकर आगे बढ़ना होगा.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के अंदर प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी और रक्त संबंधी रिश्ते में मजबूती आएगी. मान सम्मान में वृद्धि होने से आज आपको खुशी होगी और जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें अभी चुप रहना बेहतर रहेगा, नहीं तो कोई उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है. रचनात्मक कार्य से आप जुड़ेंगे. आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई मूल्यवान वस्तु भेट स्वरुप प्राप्त हो सकती है.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों को आज बहुत ही सोच विचारकर आगे बढ़ना होगा और किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी. आपकी किसी नए काम को करने की आदत के कारण समस्या आ सकते हैं. किसी कानूनी मामले में आपके मन में शंका बनी रहेगी, तो आपको उसे दूर करने की पूरी कोशिश करनी होगी. माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कहीं घूमने फिरने का मौका मिल सकता है, जिससे आपके और आपके भाई व बहनों के बीच चल रही अनबन दूर होगी.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन रक्त संबंधी रिश्ते में मजबूती लेकर आएगा. आपकी व्यवसायिक गतिविधियों में बेहतर रहेंगी और एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है. प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आप आगे बढ़ेंगे। नेतृत्व क्षमता सुधरेगी और आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी प्रसंता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आपका मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा और आपके बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को भी शामिल कर सकते हैं, जिससे आपकी आय में भी वृद्धि होगी और आपकी किसी अजनबी से मुलाकात हो सकती है, जिसमें आप कोई जरूरी जानकारी लीक ना होने दें और आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. मान सम्मान में यदि किसी बात को लेकर समस्या आ सकती थी, तो वह आज दूर होगी.

धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए रहेगा. धार्मिक गतिविधियों से जुड़ने का आप को मौका मिलेगा और यदि आपका कोई मित्र आपके लिए कोई लाभ का सौदा लेकर आए, तो आपको उसमे लगाने से बचना होगा और आप अपने किसी बड़े लक्ष्य पर पूरा फोकस करके रखेंगे, तभी पूरा हो सकेगा, लेकिन आपके किसी पुराने मित्र से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है.

मकर राशि (capricon)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है और किसी काम में आप जोखिम ना उठाएं,, नहीं तो समस्या हो सकती है. व्यवसाय कर रहे लोगों किसी परिजन की सलाह पर चल कर आगे बढ़ेंगे और आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. परिजनों का आना जाना लगा रहेगा. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर फोकस करना होगा, तभी वह परीक्षा में अच्छे अंकों को लेकर सफलता पा सकेंगे.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशहाली लेकर आने वाला है. बिजनेस में आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होगा. साझेदारी में किसी काम को करने की इच्छा आपकी पूरी होगी और यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित चल रहे थे, तो उसमें भी आज आपको बढ़ोतरी हो सकती है. व्यक्तिगत संबंध़ आपको मजबूती देंगे और प्रेम संबंधी रिश्ते में आज किसी बात को लेकर तनातनी हो सकती है.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा और आपके कामों में यदि कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वह भी दुर होगे और सेवा क्षेत्र से जुड़कर आज आप अच्छा नाम कमाएंगे, लेकिन आप अपनी आय और व्यय के लिए बजट बना कर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं आपको कोई समस्या हो सकती है. नौकरी में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अधिकारियों को भी आपको पुरा साथ मिलेगा. विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking