News Addaa WhatsApp Group

26 जुलाई का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 26, 2023  |  8:08 AM

16 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
26 जुलाई का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

मेष राशि: मेष राशि के लिए आज का दिन ठीक रहने वाला है. ऑफिस में दिन ठीक होगा. नौकरी में तरक्की का योग बन रहा है. आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा. मां महागौरी के सामने घी का दीपक जलाएं, सुख में बढ़ोत्तरी होगी. सेहत का ख्याल रखें.

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

वृष राशि: इन जातकों के जीवन में खुशियां आएंगी. किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी. काम के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं. धन लाभ हो सकता है. आपको किसी बड़ी कंपनी से पार्टनरशिप करने का मौका मिलेगा. लव लाइफ ठीक रहेगी.

मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है.आज बच्चे पढ़ाई से मन हटा सकते हैं. छात्रों के लिए दिन अच्छा है. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा. महिलाओं को ऑफिस में वर्कलोड आज के दिन कम रहेगा. सेहत ठीक रहेगी.

कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए दिन मिला जुला रहने वाला है. किसी को आज उधार न दें, पैसा अटक सकता है. परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं. खानपान का ध्यान रखें. करोबार में आ रही रुकावटें दूर होंगी. शाम को किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है.

सिंह राशि: इन जातकों के लिए आज का बढ़िया रहेगा. बिजनेस ठीक रहेगा. पुराने अटके काम पूरे हो सकते हैं. आप खुद को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने की योजना बनाएंगे. कुंवारे लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है. काम के सिलसिले में आज थकान रहेगी. सेहत का ध्यान रखें.मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें.

कन्या राशि: कन्या राशि के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा. धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे. महिलाओं के लिए दिन खर्चे से भरा रहेगा. रिश्तेदार आएगा उनके साथ अलग-अलग व्यंजनों का आनंद उठाएंगे. ऑफिस में दिन थकान भरा रहेगा.

तुला राशि:तुला जातकों के लिए दिन अच्छा गुजरेगा. अटके काम पूरे हो सकते हैं. ऑफिस में देर तक रुकना पड़ सकता है. कहीं पर पैसा निवेश कर सकते हैं.आईटी के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को जॉब का ऑफर मिलेगा. वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लग सकती है

वृश्चिक राशि: इन जातकों के लिए दिन मिला जुला रहेगा. लव लाइफ में प्यार बढ़ेगा. ऑफिस में बॉस आपकी तारीफ करेंगे. विरोधी आपके सामने दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे.आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है. पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी.

धनु राशि: इन जातकों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है. बिजनेस ठीक रहेगा, शाम को लाभ हो सकता है. छात्रों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा. कोर्ट संम्बन्धी समस्याओं का समाधान निकलेगा. मां की सेहत का ध्यान रखें, पेट खराब हो सकता है.

मकर राशि: मकर राशि के लोगों के लिए मध्यम है. किसी के साथ पैसों की लेन-देन न करें. पति-पत्नी के बीच तनाव हो सकता है. राजनीति और सिनेमा से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है. आज का दिन कार्यों में सफलता दिलाने वाला होगा. धर्मस्थल पर घी का दान करें, पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे.

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा. बिजनेस नरम-गरम रहेगा. छात्रों के लिए दिन मेहनत का रहेगा, पढ़ाई में ध्यान लगाए. आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है. जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिलेगी. राजनीति से जुड़े लोगों को किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा. किसी गरीब की मदद करें.

मीन राशि: मीन राशि को लिए दिन शानदार रहने वाला है. आर्थिक परेशानियों का हल निकलेगा.कोई दोस्त आपकी मदद करेगा.सेहत के मामले में भी सब कुछ अच्छा रहेगा. सरकारी नौकरी की तौयारी कर रहें छात्रों को कोई शुभ समाचार मिलेगा.वेब डिजाइनिग का काम करने वालों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगेगा.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking