News Addaa WhatsApp Group

29 जुलाई का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 29, 2022  |  8:16 AM

549 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
29 जुलाई का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

मेष: आज के दिन आपकी राशि के जातकों के लिए धन प्राप्ति के योग बनते दिख रहे हैं. परंतु कहीं ना कहीं आज के दिन आपके मन में भय की स्थिति भी जन्म लेने वाली है. आज के दिन आपके द्वारा किया गया निवेश आने वाले समय में सुख और संसाधन दोनों देने वाला रहेगा. व्यापारियों के लिए आज का दिन अति उत्तम व्यतीत होने वाला है. भय से पार पाने पर निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी.

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

वृष: आज के दिन आपकी राशि के जातकों को उनके शत्रु परेशान करने वाले हैं. आपके शत्रु आपके लिए षड्यंत्र रचने वाले है, परंतु ऐसी ग्रह स्थिति आज के दिन बन रही है कि आप इस चक्रव्यू से निकलकर बाहर आएंगे और इसके साथ ही समाज में सम्मान और अपनी प्रतिष्ठा दोनों ही बनाए रखने वाले हैं. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है. बड़े भाई से आज के दिन आपके संबंध में उथल-पुथल की स्थिति में रह सकती हैं.

मिथुन: आज का दिन आपकी राशि के जातकों के लिए धन के लेन-देन में व्यतीत होने वाला है. एक ओर से आपके पास धन आने वाला है तो दूसरी ओर से आपका धन जाने के भी रास्ते बनते दिखाई दे रहे हैं. आज के दिन आपको किसी से धन का लेनदेन करते समय बहुत ही सावधानी रखने की आवश्यकता है. अन्यथा आपका धन स्वयं ही अनर्गल खर्च करने वाले है. आज के दिन आपके ससुराल पक्ष से आपके संबंधों पर प्रभाव पड़ता हुआ जान पड़ रहा है.

कर्क: आज के दिन आपकी राशि के जातकों का दिन बहुत ही अच्छा व्यतीत होने वाला है. आज के दिन आपकी राशि के जातकों का भाग्योदय होना वाला है. आपके अधूरे पड़े कार्यो को पूरा करने वाला यह दिन है. तनिक से प्रयास में ही आपको सफलता की प्राप्ति हो सकती है और साथ ही आज के दिन आपके द्वारा किया गया निवेश आपके जीवन को सफल बनाने की स्थिति में लेकर जाने वाला है. व्यापारियों को आज के दिन नए कार्य आरंभ करने से परहेज नहीं करना चाहिए.

सिंह: आपकी राशि के जातकों का आज का दिन मुझे अच्छा जाता हुआ नहीं जान पड़ता है. आज कहीं ना कहीं आपको पराजय का सामना करना पड़ सकता है और साथ ही आप अपने शत्रु से स्वयं को कमजोर पाने वाले है. ऐसी स्थिति में आपको सलाह है कि आप किसी से कोई विवाद ही ना करें अन्यथा उस विवाद के कारण आप अपमानित भी होंगे. धन भी अनर्गल तौर पर खर्च होगा. ऐसे मैं आपको किसी भी अपवाद से बचना चाहिए.

कन्या: आज का दिन आप की राशि के जातकों के लिए कई प्रकार की अच्छी चीजें लेकर आने वाला है. एक ओर जहां आज के दिन आपको धन का लाभ होने वाला है. वहीं दूसरी ओर आप की जमा पूंजी भी आज के दिन बढ़ने वाली है. आज के दिन आपके जीवन में लाभ का जो दायरा है वह कई गुना बढ़ सकता है. साथ ही परिवार के साथ आज के दिन आपको प्रसन्नता की प्राप्ति होने वाली है. व्यापारियों के लिए निश्चित ही दिन अच्छा रहेगा.

तुला: आज का दिन आप की राशि के जातकों के लिए भी अद्भुत संयोग लेकर आ रहा है. अगर आप कोई नया कार्य आरंभ करना चाहते हैं. तो यह दिन निश्चित ही आपके लिए है. आज के दिन आरंभ किए गए किसी भी कार्य में सरलता से आप सफलता पा सकते हैं. आज के दिन ऑफिस में आपका दिन अच्छा व्यतीत होगा और आपको सभी प्रकार के आज के दिन सुख मिलने वाले हैं. अर्थात आप जो चाहते हैं आज के दिन वह पा सकते हैं.

वृश्चिक: आज का दिन आप की राशि के जातकों के लिए मुझे बहुत अच्छा जाता हुआ नहीं जान पड़ता है. एक ओर जहां आज आपके काम में रुकावट आने वाली है. वहीं दूसरी ओर आपके शारीरिक कष्ट या यूं कहूं तो गलत नहीं होगा. आपके रोग आपको परेशान करने वाले हैं. विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अधिक कष्टकारी रह सकता है. आज उनके परीक्षा परिणाम रुक सकते हैं. आज के दिन आपको कोई नया कार्य करने से बचना चाहिए.

धनु: आज का दिन आपकी राशि के जातकों के लिए उनके पुत्र से सुख की प्राप्ति कराने वाला रहेगा. आज के दिन आपकी संतान आपके लिए कुछ अच्छा करने वाली है. संतान की ओर से आपको प्रसन्नता के साथ ही लाभ भी मिलेगा. अपने कार्यों से और संतान के कार्यों से धन की प्राप्ति होने वाली है. निश्चित ही यह दिन निवेश करने के उद्देश्य से अच्छा रहने वाला है. परंतु आपको दुर्घटनाओं को लेकर भी सावधान रहने की जरूरत है. यह दिन आपको किसी दुर्घटना का साक्षी बना सकता हैं.

मकर: आज का दिन आप की राशि के जातकों के लिए दो अर्थ वाला है. एक ओर जहां आपको सुख मिलने के योग बनते दिख रहे हैं. वहीं दूसरी ओर आज के दिन आपके कार्यक्षेत्र में तथा आपके परिवार में आपको विरोध का सामना करना पड़ सकता है. आज आपके विरोधी आपके ऊपर हावी होते जान पड़ते हैं. आज आपको शत्रु से बचने का प्रयास करना चाहिए. व्यापारियों के दिन अच्छा जाता हुआ नहीं जान पड़ता है.

कुम्भ: आज का दिन आप की राशि के जातकों के लिए निश्चित ही कई प्रकार की अच्छी चीजें लेकर आने वाला है. एक ओर जहां आज आपको आपकी शारीरिक समस्या से राहत मिलती हुई जान पड़ती है. दूसरी ओर आज के दिन आप किसी राजकीय विवाद में अपने शत्रु पर विजय पा सकते हैं. आज के दिन आपके शत्रु आप से दबाव मानने वाले हैं. निश्चित ही देखा जाए तो यह दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है. व्यापारियों के लिए दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा है.

मीन: आज के दिन आपकी राशि के जातकों को इस दिन को शांति से व्यतीत करने की आवश्यकता है. आज के दिन आपकी राशि के जातकों का विवाद आपकी स्त्री या आपकी संतान से ही हो सकता है ऐसे में आपको प्रयास करना है कि अपने परिवार के साथ समन्वय बनाकर चले और साथ ही अपनी स्त्री से किसी अनुचित शब्द का प्रयोग ना करें, साथ ही आज आपको अपनी शारीरिक स्थिति पर भी दृष्टि बनाए रखनी चाहिए. क्योंकि आज आप के रोग जीवन में कुछ समस्या लाने वाले है.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking