News Addaa WhatsApp Group

30 जुलाई का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 30, 2022  |  8:46 AM

477 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
30 जुलाई का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

मेष: जटिल समस्याओं का समाधान मिलेगा. आज का दिन प्रोफेशनली अच्छा बीतेगा. नौकरीपेशा जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है. जो लोग परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे हैं या अपना खुद का बिजनेस शुरू करने के इच्छुक हैं, उन्हें सफलता मिलेगी. बिजनेस विस्तार की योजना बनेगी. आप अपनी लगन और मेहनत से दूसरों से आगे खड़े होंगे. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा.

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

वृष: इन जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है. आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. इस राशि के कला छात्रों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है. वृष राशि वालों के लिए आज सलाह है कि भाषा की विनम्रता को बनाएं रखें और किसी के साथ बहस और विवाद में न पड़ें. आज के दिन व्‍यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नया कर सकते हैं. घर परिवार में कुछ बातों को लेकर बहस हो सकती है.आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे. आज किसी नए व्यक्ति से दोस्ती के योग बन रहे हैं.

मिथुन: शनिवार को मिथुन जातकों को धन लाभ हो सकता है. ऐसे कार्य से लाभ होगा जो लंबे समय तक चलेगा. आज कई दिलचस्प विचार और योजनाएँ बन सकती हैं. आप अपनी बुद्धि से अपना काम पूरा कर सकते हैं. स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर दिखाई दे रहा है. प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है. अविवाहित लोगों की शादी भी तय हो सकती है.

कर्क: कर्क राशि के लिए आज का दिन मध्यम दिख रहा हैं. आज के दिन आपका चित्त शांत नहीं रहेगा. यदि परिवार से दूर रहते हैं तो अपने आप को व्यस्त रखने की कोशिश करें. आप निराश और हताश भी हो सकते हैं. आज मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं. मन को शांत रखने की कोशिश करें. अध्यात्म की तरफ रूझान बढ़ेगा. हेल्थ का ध्यान रखें.

सिंह: चिंताकारी सृष्टि से उबर रहे हैं. अच्‍छे दिनों की शुरुआत हो रही है. स्‍वास्‍थ्य की स्थिति नरम-गरम बनी हुई है, खासकर मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आज अनावश्यक चीजों पर धन का व्यय हो सकता है, यानि कि खर्चे बढ़ सकते हैं.. बेहतर यही होगा कि आज के दिन निवेश पर ध्यान दें. भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश कर सकते हैं. कर्ज देने की स्थिति से बचें. जीवनसाथी से अनबन हो सकती है.

कन्या: ऑफिस या बिजनेस में नई पहल करने का समय है. आप अपने काम में नए प्रयोग करने में सफल हो सकते हैं. आपके लिए दिन ठीक है. आज आप जो भी सोचेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है. अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे. जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे. पार्टनर को भी फायदा होगा. बाहर के खानपान से बचें.

तुला: तुला राशि के आज आर्थिक मामले सुलझेंगे. शुभ समाचार मिल सकता है. आप में से कुछ लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा हो सकता है. कार्यस्थल पर चीजें अच्छी तरह से आगे बढ़ेंगी, लेकिन आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है. आपके संपर्कों का दायरा बढ़ेगा और आप प्रभावशाली लोगों के साथ कुछ महत्वपूर्ण संपर्क भी स्थापित करेंगे. व्यवसायियों को अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है.

वृश्चिक: इन जातकों के आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी. पैसा कमाने का कोई शार्टकट तरीका अपनाएंगे. अपने जीवन साथी को खुश करने के लिए आप उन्हें कोई अच्छा तोहफा देंगे. इस राशि के जो लोग कवि हैं, आज वे नई कविता की रचना करेंगे. परिवार में सबके साथ संबंध अच्छे रहेंगे. अपनी सेहत को फिट रखने के लिए आपको ताजे फलों का सेवन करना चाहिए.

धनु: धनु राशि के लिए शनिवारि का दिन खास रहेगा. कुछ ऐसी बातें या बातें सामने आ सकती हैं, जिनसे आने वाले दिनों में आपको बड़ा फायदा होगा. परिवार में मेल-मिलाप रहेगा. किसी भी मुश्किल मामले को सुलझाने के लिए दिन अच्छा दिख रहा है. अपनी बुद्धि का प्रयोग करें. कार्यक्षेत्र में परिचितों का सहयोग मिलेगा. पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है.

मकर: जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा. रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे. आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा. इस समय आप जो भी कहें, बहुत सोच-समझकर कहें. कार्यस्थल पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें. आमदनी स्थिर रहेगी, लेकिन खर्चे वही रहेंगे. आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है. बाहर का खाने से बचें.

कुंभ: आज आप किसी काम में माता-पिता की सलाह लेंगे. यह सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी. सामाजिक कार्य करने के लिए आज आपके मन में कई नए विचार आएंगे. समाज के लोग आपके अच्छे व्यवहार से प्रसन्न होंगे. ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपको काम के लिए कुछ सलाह मिलेगी, जो आपके लिए कारगर साबित होगी. भगवान का भजन करें और जरूरतमंद की मदद करें.

मीन: मीन राशि के लोग आज किसी तरह की परेशानी में आ सकते हैं. समय को थोड़ा बचकर पार करें.शत्रुओं पर विजय प्राप्‍त करेंगे. आज आप ताकत और धैर्य से काम लेंगे. आप दिन भर पैसों के बारे में सोचते रहेंगे. जमीन-जायदाद के कार्यों से धन मिलने के भी योग हैं. अगर आप कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो कोई दूसरा काम आपके सामने आ सकता है.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking