News Addaa WhatsApp Group

12 जून का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 12, 2023  |  8:10 AM

23 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
12 जून का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है. आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं की खरीददारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे.यदि आपको कोई मित्र आपसे रुठा हुआ था, तो वह भी आज मान सकता है. आप जीवनसाथी को कहीं घूमने फिर आने लेकर जा सकते हैं. यदि कार्यक्षेत्र मे आपने कोई परिवर्तन किया, तो वह भी आपको अच्छा लाभ दे सकता हैं. आप किसी यात्रा पर जाए, तो वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं.

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

वृषभ राशि (Tauras)
वृषभ राशि के जातको के लिए दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है. पारिवारिक धन संपत्ति में वृद्धि होगी और मित्रों के सहयोग से आपकी कोई रुकी हुए डील फाइनल हो सकती है।. शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. आपको किसी मित्र से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा और किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलने से खुशी होगी.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहने वाला है और आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी, लेकिन आप अपने किसी मित्र से जरूरी जानकारी को गुप्त रखें, नहीं तो वह लीक हो सकती है. आप आज किसी से पुरानी गलती के लिए बड़े सदस्यों से माफी मांगनी पड़ सकती है. प्रेम जीवन जी रहे लोगों का अपने जीवनसाथी से आज किसी परिजन के कारण मनमुटाव हो सकता है.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं के खरीदारी करने के प्रयासों में लगे रहेंगे, लेकिन आपके किसी को उधार देने की आदत के कारण आपका आर्थिक बजट डगमगा सकता है और आप अपनी जरूरत का पूरा फोकस बना रखे. विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. आपका कोई काम यदि अटका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है.

सिंह राशि (Leo)
सिहं राशि के जातको के लिए दिन सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है. आपकी कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है, लेकिन आपको अपने बढ़ते खर्चों के कारण टेंशन बनी रहेगी, जो जातक नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें अपने कामों पर फोकस करना होगा. आपका कोई मित्र आपसे धन संबंधित मदद मांग सकता है. आपको किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातको के लिए दिन खुशनुमा रहने वाला है. बिजनेस कर रहे लोगों की किस्मत चमकेगी और उनकी एक के बाद एक बड़ी डील फाइनल होगी. नौकरी में कार्यरत लोगों को यदि कुछ परेशानी चल रही थी, तो वह दूर हो सकती है. संतान के भविष्य को लेकर आप कोई नयी प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें आपको बड़े सदस्यों की राय भी अवश्य लेनी होगी और आपकी कोई गुप्त जानकारी लीक हो सकती है. आप अपने घर के रखरखाव आदि का पूरा ध्यान देंगे.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी और आप अपने रूपए पैसे के कामों को लेकर थोड़ा चिंतित तो रहेंगे, लेकिन आप अपने रोजमर्रा की जरूरतों की आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे और आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आए प्राप्त होगी. माता-पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातको के लिए दिन मेहनत से काम करने के लिए रहेगा, लेकिन आपके कुछ शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिससे आपको बचना होगा. यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबे समय से लटका हुआ था, तो आज वह पूरा हो सकता है। आपको कोई नेत्रों से संबंधित समस्या होने के कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आप उसमें ढील ना दे. विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है.

धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातको के लिए दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है. आपके घर किसी वरिष्ठ सदस्यकी सेहत बिगाड़ सकती है, लेकिन परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम सौपा जा सकता है, जिससे आपको डरना नहीं है. संतान के भविष्य के लिए आप कुछ धन संचय करने पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं, जिसमें आपको जीवनसाथी से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन रोजगार के लिए अच्छा अवसर लेकर आने वाला है और सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है. आपका कोई काम समय से पूरा न होने के कारण आप परेशान रहेंगे और परिवार में आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी, लेकिन किसी काम को लेकर यदि आपको निराशा चल रही थी, तो वह भी आज पूरा हो सकता है.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन मिला-जुला रहने वाला है. आपको यदि अपने कामों को लेकर कुछ निराशा चल रही है,, तो वह भी आज दूर होगी. संतान के विवाह में आ रही बाधा को लेकर आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं. यदि कार्य क्षेत्र में आपको कोई जोखिम उठाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से उठाएं और विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने सीनियर से बातचीत करनी पड़ सकती है. यदि कार्य क्षेत्र में कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपस उसमें चुप लगाएं.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है. बिजनेस कर रहे लोगों को अपने पिताजी से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी, तभी वह बिजनेस में आगे बढ़ पाएंगे, लेकिन नौकरी में कार्यरत लोगों को कुछ शत्रुओ से सावधान रहना होगा, नही तो वह उन पर कोई झूठा आरोप लगा सकते हैं. विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के बाद ही परीक्षा में सफलता हासिल होती दिख रही है और आपके परिवार के किसी सदस्य के लिए कोई विवाह प्रस्ताव आ सकता है.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking