News Addaa WhatsApp Group

खड्डा-पनियहवा रोड़ पर बीते शनिवार को हुए सड़क हादसे में ईलाज के दौरान दो की मेडिकल कालेज में हुई मौत, परिजनों में चीख- पुकार

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 12, 2023  |  12:10 PM

36 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा-पनियहवा रोड़ पर बीते शनिवार को हुए सड़क हादसे में ईलाज के दौरान दो की मेडिकल कालेज में हुई मौत, परिजनों में चीख- पुकार

खड्डा/कुशीनगर। बीते शनिवार को खड्डा पनियहवा मार्ग के खड्डा अहिरौली नौकाटोला मोड़ के समीप एवं हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा रेलवे स्टेशन के समीप हुए सड़क हादसे में घायल महिला रामसती का सोमवार को जबकि घायल किशोर राजन यादव का मंगलवार को इलाज के दौरान मेडिकल कालेज में निधन हो गया। मौत होने की जानकारी मिलने पर परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC...

बताते चलें कि बीते शनिवार को खड्डा थाना क्षेत्र के अहिरौली नौका टोला निवासी कृष्ण कुमार सिंह अपने पिता चौथी सिंह एवं माता रामसती को दवा कराने के लिए बाइक से खड्डा ले जा रहे थे, अभी वह खड्डा -पनियहवा मार्ग पर मोड़ के समीप पहुंचे थे कि खड्डा की ओर से आ रहे हैं एक तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दिया, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात चिकित्सकों ने कृष्ण कुमार सिंह को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर तो चौथी सिंह और रामसती देवी को जिला अस्पताल पडरौना रेफर किया है। जिला अस्पताल से रेफर कर रामसती देवी को भी मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया जहां रामसती देवी की सोमवार को मौत हो गई। परिजनों ने खड्डा थाने में तहरीर देकर पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी घटना उसी दिन हनुमानगंज थाना और पनियहवा रेलवे स्टेशन के बीच घटित हुई जहां किसी अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार दो किशोरों को तेज ठोकर मार दिया और फरार हो गया। दोनों घायल बच्चों राजन पुत्र राजेश उम्र 12 वर्ष अमर पुत्र रामसेवक भारती उम्र 13 वर्ष निवासी बोधीछपरा को टैम्पू से सीएचसी पर भर्ती कराया गया।

हालत गंभीर होने पर राजन पुत्र राजेश 12 वर्ष को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया जहां मंगलवार की सुबह उसने भी दम तोड दिया। सड़क हादसे में मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में चीख पुकार मची हुई है।

संबंधित खबरें
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर

कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…

बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला

विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…

पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह
पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह

खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…

कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ
कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ

बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking