News Addaa WhatsApp Group

लोकसभा चुनाव और त्योहारों के मद्देनजर शराब धंधेबाजों पर सड़क से लेकर नदी में भी कुशीनगर पुलिस की है नजर- एसपी धवल जायसवाल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 19, 2024  |  4:05 PM

26 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लोकसभा चुनाव और त्योहारों के मद्देनजर शराब धंधेबाजों पर सड़क से लेकर नदी में भी कुशीनगर पुलिस की है नजर- एसपी धवल जायसवाल

कुशीनगर। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद पुलिस प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के उद्देश्य से अभी से ही कार्रवाई शुरू कर दी है। आगामी होली के त्यौहार एवं लोकसभा चुनाव को लेकर कुशीनगर एसपी धवल जायसवाल ने जिले के सभी क्षेत्राधिकारी के साथ अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए बैठक की गई। बैठक में आगामी होली के त्यौहार,चुनाव को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने एवं बॉर्डर क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने का एसपी ने सभी क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिया, ताकि चुनाव और आगामी त्यौहार निविघ्न रूप से संपन्न हो सके।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

इन मुद्दों में चुनाव और आगामी त्यौहार को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने, बॉर्डर क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने, अपराधियों पर निगरानी रखने, वांछित अपराधियों का ब्योरा साझा करने, आपसी समन्वय बनाने, अन्तर्जनपदीय चेक पोस्टों पर सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने, अवैध हथियारों की बरामदगी, चुनाव के दौरान नगदी एवं प्रलोभन देने वाली वस्तुओं का आदान-प्रदान होने की स्थिति में संयुक्त कार्यवाही करने तथा चुनाव के दौरान अवैध रूप से परिवहन की जाने वाले शराब, अन्य मादक पदार्थों व सामग्रियों पर रोकथाम लगाना शामिल है।

एसपी धवल जायसवाल ने इस संवाददाता को बताया कि अपराधियों और शराब कारोबारी पर विशेष रूप से नजर रखी जा रही है। बिहार बॉर्डर और नदी किनारे जितने भी थाने हैं, वहां के थानाध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारी पेट्रोलिंग कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि आगामी होली के त्यौहार एवं लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आपराधिक गतिविधियों जैसे- मादक पदार्थों की तस्करी, अपराधियों की शरणस्थली एवं संवेदनशील जगहों पर निगरानी पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है. उन्होंने आगे बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगभग सभी शराब कारोबारी की सूची तैयार कर ली गई है। जो पूर्व में भी शराब कारोबार में जेल गए हैं उन पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। वाहन चेकिंग भी लगायी गयी है, गाड़ियों की डिक्की से लेकर गाड़ी के अंदर भी चेकिंग चल रही है।

संबंधित खबरें
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking