News Addaa WhatsApp Group

16 फरवरी को भारत नेपाल मैत्री महोत्सव का कुशीनगर में होगा आयोजन

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Feb 14, 2024  |  6:19 PM

16 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
16 फरवरी को भारत नेपाल मैत्री महोत्सव का कुशीनगर में होगा आयोजन
  • मैत्री महोत्सव में दिखेगी भारत-नेपाल के सभ्यता संस्कृति की झलक

कुशीनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अवगत कराया है की संस्कृति एवं पर्यटन विभाग की तरफ से कुशीनगर में भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन 16 फरवरी को बुद्ध पी०जी० कॉलेज, कुशीनगर में किया जाएगा। कार्यक्रम के जरिए दोनों देशों के संबंधों को मजबूत किया जाएगा। मैत्री महोत्सव का उद्देश्य युवा पीढ़ी एवं विद्यार्थियों के बीच प्रदेश की समृद्ध विरासत को संरक्षित करने एवं देश प्रेम की भावना प्रवाहित करना है। इसके लिए उपजिलाधिकारी कसया को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

आज की हॉट खबर- शार्ट सर्किट से आठ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख,

कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य आकर्षण का केंद्र: भगवान बुद्ध पर आधारित नृत्य नाटिका, भारतीय लोक नृत्यों की प्रस्तुति, व्यंजन एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी, भारत नेपाल परिधान शो, भारत नेपाली फ्यूजन लोक नृत्य शो, हिंदी भोजपुरी एवं मैथिली व नेपाली गायकों की प्रस्तुति, तराई सीमा जनपदों में सांस्कृतिक यात्रा, इसके अलावे नेपाली डांडिया/बांसुरी/ घाटू/मारूनी आदि नृत्यों की प्रस्तुति की जाएगी।

उन्होंने बताया की कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक साज-सज्जा एवं स्थानीय व्यवस्थाएं की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर जाने वाले मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। दिशा सूचक पट्ट लगेगा। आवश्यकता अनुसार सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एंबुलेंस के साथ-साथ अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।प्रदेश में 08 स्थानों पर 21 दिवसीय भव्य आयोजन 09-29 फरवरी तंक उक्त भारत नेपाल मैत्रीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

संबंधित खबरें
संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया रामचन्द्र विद्यार्थी का जन्मदिन
संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया रामचन्द्र विद्यार्थी का जन्मदिन

विधायक विवेकानंद पाण्डेय को जिलाध्यक्ष सुनील प्रजापति ने किया सम्मानित  खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय प्रजापति…

साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश
साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश

तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…

लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं
लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं

बोदरवार, कुशीनगर :- शैक्षिक क्रांति को लेकर ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल भिस्वा – मंसूरगंज…

प्रधानाचार्य का बिदाई समारोह सम्पन्न
प्रधानाचार्य का बिदाई समारोह सम्पन्न

हाटा कुशीनगर । मोतीचक विकास खंड के सिकटा में स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking