News Addaa WhatsApp Group

इंस्टाग्राम की मोहब्बत, दो साल बाद सलाखों के पीछे: तुर्कपट्टी पुलिस ने अपहरण-दुष्कर्म व पॉक्सो के वांछित अभियुक्त को दबोचा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 29, 2026  |  7:20 PM

826 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
इंस्टाग्राम की मोहब्बत, दो साल बाद सलाखों के पीछे: तुर्कपट्टी पुलिस ने अपहरण-दुष्कर्म व पॉक्सो के वांछित अभियुक्त को दबोचा

कुशीनगर। जब प्यार का खुमार सिर चढ़कर बोलता है, तो इंसान अक्सर सही-गलत की सीमा लांघ देता है, लेकिन कानून की पैनी नजरों से कोई भी ज्यादा दिन बच नहीं सकता। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला जनपद कुशीनगर के थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र से सामने आया है, जहां दो वर्ष पूर्व इंस्टाग्राम के जरिए परवान चढ़ी मोहब्बत आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ ही गई।
मामला विगत दो साल पहले का है, जब थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र के ग्राम पिपरा रजक निवासी एक अल्पसंख्यक परिवार की नाबालिग लड़की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से उत्तर प्रदेश के जनपद संभल निवासी युवक के संपर्क में आई। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और यह संपर्क प्यार में बदल गया। अगस्त 2024 में अभियुक्त लड़की को बहला-फुसलाकर घर-परिवार से भगा ले गया। परिजनों की तहरीर पर थाना तुर्कपट्टी में अज्ञात के विरुद्ध अपहरण, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
घटना के बाद से अभियुक्त फरार चल रहा था, लेकिन थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी स्वतंत्र कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और तकनीकी संसाधनों का जाल बिछाया। लगातार की जा रही निगरानी और सूचनाओं के आधार पर आखिरकार पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। तुर्कपट्टी पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त राजा वाल्मिकी पुत्र स्वर्गीय बनवारी वाल्मिकी, निवासी देवर खेड़ा, थाना बनियाठेर, जनपद संभल (उत्तर प्रदेश) को संभल से गिरफ्तार कर लिया। इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक चंदन प्रजापति (चौकी प्रभारी मधुरिया), आरक्षी अमित कुमार तथा महिला आरक्षी ज्योति झा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बोली पुलिस:

इस संवाददाता से बातचीत में थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त संभल जिले का निवासी है, जिसने सोशल मीडिया के माध्यम से नाबालिग लड़की को अपने जाल में फंसाकर भगाया था। लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त को इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर चिन्हित कर दबोच लिया गया है। पुलिस की यह सफलता दो वर्ष बाद मिली है, लेकिन कानून के हाथ लंबे होते हैं,अपराधी चाहे जितना भी बचने की कोशिश करे, अंततः गिरफ्त में आता ही है।

तुर्कपट्टी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आमजन में भरोसा और मजबूत हुआ है।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking