कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बुधवार को तरयासुजान क्षेत्रान्तर्गत चौकी तमकुहीराज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने में दर्ज किए गए मामलो के निष्पादन एवं कांड में आरोपी बनाए गए लोगों पर अब तक की गई कार्रवाई के संबंध में थाना प्रभारी से जानकारी ली। साथ ही अभिलेखो का निरीक्षण कर कांड के निष्पादन की हकीकत को जाना। एसपी ने थाना प्रभारी को गंभीर मामलो में दर्ज कराए गए कांडो पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ससमय आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत करने के अलावा नामजद लोगो की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
साथ ही उन्होंने थाने में आने वाले फरियादियों को फ्रेंडली पुलिस के तहत उनसे बरताव करते हुए उनकी मामलो को गंभीरता से लेने व उसपर यथोचित कार्रवाई करने की बात कही। मौके पर एसपी ने थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों व जवानों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। साथ ही उन्हें पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने की बात कही। वहीं एसपी ने थाना परिसर का भी मुआयना कर वहां के सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। मौके पर निरीक्षण के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज, जितेंद्र सिंह कालरा, प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी, पीआरओ राघवेन्द्र कुमार सिंह मौजूद रहे।
कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…