News Addaa WhatsApp Group

क्या भारत पाकिस्तान से हारने से डर रहा है? नजम सेठी ने फिर BCCI पर हमला बोला

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 7, 2023  |  10:40 AM

34 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
क्या भारत पाकिस्तान से हारने से डर रहा है? नजम सेठी ने फिर BCCI पर हमला बोला

एशिया कप (Asia Cup 2023) का ग्रुप स्टेज खत्म हो चुका है और सुपर-4 में भारत-पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका पहुंच चुकी है। सुपर-4 का पहला मैच 6 सितंबर को पाकिस्तान और बांग्लादेश (PAK vs BAN) के बीच लाहौर में खेला जा रहा है। वहीं, भारत (Indian Cricket Team) का अगला मैच पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) के खिलाफ 10 सितंबर को कोलंबो में होगा।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

कोलंबो में मैच के आयोजन पर पिछले कुछ दिनों से कई सवाल बने हुए थे। अब पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष नजम सेठी ने कहा है कि इंडिया को पाकिस्तान से मैच हारने का डर है, इसलिए बारिश की बाधाओं के बावजूद टीम इंडिया कोलंबो में ही मैच का आयोजन कराना चाहती है।

कोलंबो में ही मैच होने वाले फैसले पर नजम सेठी ने दी प्रतिक्रिया
दरअसल, कोलंबो का मौसम पिछले कुछ दिनों से काफी खराब चल रहा है। वहां काफी भारी बारिश, और कई इलाकों में बाढ़ भी आई है। एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का पहला मैच भी बारिश की वजह से आधा ही रह गया था, जिससे फैन्स को काफी निराशा हुई थी। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष नजम सेठी ने मैच को कोलंबो से किसी अन्य मैदान पर शिफ्ट करने की वकालत की थी।

वहीं, एशियाई क्रिकेट परिषद ने भी इस मसले पर कई दिनों तक विचार किया कि क्या मैच को इतने कम समय में कोलंबो से दक्षिणी श्रीलंका के मैदान हंबनटोटा में स्थानांतरित किया जा सकता है या नहीं। इससे संबंधित तमाम मुद्दों पर विचार विमर्श करने के बाद एसीसी ने सुपर-4 और फाइनल मैच को कोलंबो में ही कराने का फैसला लिया। एसीसी के इस फैसले के बाद पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष ने ट्वीट करके लिखा,

बीसीसीआई और एसीसी ने आज पीसीबी को जानकारी दी कि उन्होंने बारिश के पूर्वानुमान की वजह से अगले इंडिया-पाकिस्तान मैच को कोलंबो से हंबनटोटा में शिफ्ट करने का फैसला कर लिया है। एक घंटे के भीतर उन्होंने अपना मन बदल लिया और कोलंबो को ही मैच आयोजन करने का ऐलान कर दिया।

नजम सेठी ने अपने ट्वीट में आगे लिखा,
“क्या चल रहा है? क्या इंडिया को खेलने और पाकिस्तान से हारने का डर है? बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए।”.

नजम सेठी का कहना है कि भारत चाहता है कि पाकिस्तान के खिलाफ उनका मैच कोलंबो में हो, ताकि बारिश की वजह से वो हार झेलने से बच जाए। बहरहाल, एसीसी और श्रीलंका क्रिकेट ने सिर्फ भारत-पाकिस्तान ही नहीं बल्कि सुपर-4 के सभी मैचों और फाइनल मैच को भी कोलंबो में ही आयोजित करने का फैसला लिया है।

संबंधित खबरें
रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता
रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो…

पेनाल्टी शूटआउट में गोरखपुर ने नरकटियागंज को 5-4 से हराया 
पेनाल्टी शूटआउट में गोरखपुर ने नरकटियागंज को 5-4 से हराया 

46 वीं आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता का चौथा क्वार्टर फाइनल  तुर्कपट्टी/कुशीनगर।तमकुही विकास खंड के…

खड्डा क्लब सीजन 02: राकेश इलेवन ने जीता मैच
खड्डा क्लब सीजन 02: राकेश इलेवन ने जीता मैच

खड्डा/कुशीनगर। नगर के काली मंदिर के खेल मैदान में खड्डा क्लब द्वारा आयोजित चार…

कबड्डी प्रतियोगिता में रामपुर चकिया विजेता बन शिल्ड पर जमाया कब्जा I
कबड्डी प्रतियोगिता में रामपुर चकिया विजेता बन शिल्ड पर जमाया कब्जा I

बोदरवार/कुशीनगर। क्षेत्र के ग्राम सभा सोहरौना में स्वo मोती सिंह स्पोर्ट कालेज में आयोजित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking