कसया/कुशीनगर । भारतीय जनता पार्टी के मोदी अगेन अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघु नंदन व प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक अब्दुल हलीम तथा प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक सैयद गौस हुसैन मिशन मोदी अगेन के तरफ से कुशीनगर के जमशेद आलम को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया हैl जमशेद आलम का जिले में प्रथम आगमन पर सोमवार को जगह जगह स्वागत किया गयाl इसी क्रम में अहिरौली राजा में ग्राम प्रधान अजय जयसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गांजे बाजे के साथ जिला अध्यक्ष को फूल मालाओं से लाद कर जोरदार स्वागत किया l
नव नियुक्त जिला अध्यक्ष जमशेद आलम ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी उसको हम पूरे मनोयोग से निर्वहन करते हुए पार्टी के नितियों और योजनाओं को गांव -गांव जाकर बताने का कार्य किया जायेगाl उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार हर बर्ग को साथ लेकर कार्य कर रही है lबिना किसी भेदभाव के विकास का काम किया जा रहा है पूरे देश में मोदी सरकार की कार्यों की प्रशंसा हो रही हैl हमारा प्रयास रहेगा कि हर गांव में मेरा संगठन तैयार रहे l स्वागत करते हुए ग्राम प्रधान अजय जयसवाल ने कहा कि जमशेद आलम के आने से पार्टी को और मजबूती प्रदान होगा l
इस दौरान सोनू गिरि, मुबारक अली,सजय,प्रभु,कृष्ण मोहन, मनोहर, नरेश कुमार, मजनु,सतेन्द्र कुमार,राजेश कुमार,सिकन्दर, राजू,रासिद,शमसाद अहमद, मनोज कुमार शर्मा, रामप्रवेश,सुदामा,रामाधार सिंह आदि सहित समर्थक व कार्यकर्ता मौजूद रहेl
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…