कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील को बुधवार को नया नेतृत्व मिल गया। युवा आईएएस अधिकारी कुणाल गौरव ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। कुर्सी संभालते ही उन्होंने साफ संदेश दिया कि अब तहसील में जनसुनवाई, राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण और बाढ़ सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत एसडीएम ने इस संवाददाता से बातचीत के क्रम में अपनी कार्यों की प्रथमिकता बताते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप हर फरियादी की बात गंभीरता से सुनी जाएगी और किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाएगा। उन्होंने दो टूक कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचे, इसके लिए जवाबदेही तय की जाएगी।
बरसात के मौजूदा दौर को देखते हुए एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों को लेकर भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि तटबंधों, राहत तैयारियों और संवेदनशील गांवों की लगातार निगरानी की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर पहले से तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
राजस्व मामलों पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि नामांतरण, पैमाइश, वरासत और अन्य लंबित प्रकरणों का तेजी से निस्तारण कराया जाएगा। राजस्व व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए नियमित समीक्षा की जाएगी तथा लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई से भी परहेज नहीं किया जाएगा।
नवागत एसडीएम की कार्यशैली और प्राथमिकताओं ने पहले ही दिन यह संकेत दे दिया है कि तमकुहीराज तहसील में अब प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सक्रिय, जवाबदेह और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में तेजी से काम होगा। इससे आम लोगों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं मिलने की उम्मीद भी बढ़ गई है।
तराजू, ठीहा, बांका और चाकू बरामद; पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट में…
कुशीनगर। शादी का झांसा देकर वर्षों तक युवती का यौन शोषण करने और शादी…
कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…
कुशीनगर । हाटा कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी…