News Addaa WhatsApp Group

जटहां बाजार: पांच साल से फरार चल रहा हिस्ट्रीस्टर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 9, 2024  |  6:21 PM

60 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जटहां बाजार: पांच साल से फरार चल रहा हिस्ट्रीस्टर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले की जटहां बजार पुलिस ने एक ऐसे वांछित अभियुक्त को दबोचने में सफल हुई है, जो पांच साल से पुलिस की आंख में धूल झोंक कर फरार चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त गो वध निवारण अधिनियम के मुकदमे में पांच साल पूर्व से वांछित अभियुक्त है।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित,वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को थाना जटहां बाजार प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी,चौकी प्रभारी मांसाछापर गौरव शुक्ला, आरक्षी विनय यादव क्षेत्र शांति बंदोबस्त भ्रमणशील थे की जरिए मुखबिर सूचना मिली कि गोबध निवारण अधि0 से सम्बन्धित वारण्टी इद्रीश पुत्र मजीद साकिन नन्दलाल छपरा थाना जटहाँ बाजार जनपद कुशीनगर अपने गांव में दिखाई दिया है। सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान से उपरोक्त वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफल हुई, वही गिरफ्तारी के आधार पर स्थानीय पुलिस आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी है ।

चौकी प्रभारी गौरव शुक्ला बोले:

इस संवाददाता के प्रश्नों के उतर में चौकी प्रभारी गौरव शुक्ला ने बताया कि पकड़ा गया वांछित अभियुक्त स्थानीय थाना का हिस्ट्रीशीटर है, जो गो वध के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहा था,जिसको पुलिस तलाश रही थी,लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। जिसकी निगरानी के लिए मुखबिरो की जाल बिछाया गया था,जिसके उपरांत यह कामयाबी हासिल हुई है।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking