News Addaa WhatsApp Group Join करें

जटहा बाजार: मिशन शक्ति फेज 03 अन्तर्गत बालिकाओं के सुरक्षा हेतु दिए टिप्स

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 17, 2021  |  5:25 PM

1,024 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जटहा बाजार: मिशन शक्ति फेज 03 अन्तर्गत बालिकाओं के सुरक्षा हेतु दिए टिप्स WhatsApp
Responsive image
  • जिला प्रोवेशन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की भी दी गयी जानकारी

जटहा बाजार/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । जिला प्रोबेशन अधिकारी कल्पना जायसवाल ने बताया कि महिला कल्याण विभाग द्वारा फेज 03 अंतर्गत आज विकासखंड पडरौना के अंतर्गत संविलियन विद्यालय में मेगा इवेंट के तहत मिशन शक्ति 03 के अंतर्गत जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

आपके लिए और..- भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से...

इस कार्यक्रम के जरिए बालक बालिकाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई उन्हें स्वयं के आत्मरक्षा के लिए प्रेरित किया गया। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग के डायल नंबर 100 व 112, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, वूमेन पावर 1090 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में विस्तृत जानकारी देकर बालक एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया।

जिला समन्वयक वंदना कुशवाहा द्वारा बताया गया कि सशक्त नारी से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है। सशक्त होने के लिए शिक्षा ही हमारा हथियार है। एक शिक्षित महिला आत्मविश्वासी, मुखर और निर्णय लेने में सक्षम होती है। साथ ही बालक बालिकाओं को महिला कल्याण विभाग की चल रहे समस्त योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य ),बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ निराश्रित महिला पेंशन योजना, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के बारे में बताते हुए कार्यक्रम को संपन्न किया गया।

इस कार्यक्रम में जिला समन्वयक शिप्रा तिवारी, द्रौपदी सिंह, (प्रधानाचार्य) समस्त अध्यापकगण रागनी, रेनू बाला सिंह, शालिनी, उर्मिला मौर्य उत्तर प्रदेश पुलिस रितेश कुमार राय तरवेजआलम आदि उपस्थिति रहे।

अजीत यादव/न्यूज अड्डा

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी
युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी

हाटा, कुशीनगर। हाटा क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी…

भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत

कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लबनिया के समीप शनिवार…

रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking