रामकोला/कुशीनगर । रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 अटल नगर (अमवा बाजार) के मध्यम वर्गीय परिवार के बेटे अमित कुमार यादव ने पहले ही प्रयास में एसएससी सीजीएल की परीक्षा में सफलता हासिल कर जीएसटी इंस्पेक्टर के पद पर चयनित हुए हैं। उनकी इस सफलता से परिवार सहित पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है। शुभचिंतक घर पर बधाइयां देने पहुंच रहे हैं। अमित की सफलता पर परिवार वाले मिठाईयां भी बांट रहे हैं।
अमवा बाजार गांव के पूर्व ग्राम प्रधान देव नारायण यादव के बड़े बेटे अमित कुमार पढ़ाई में शुरू से होनहार रहे, बी० एस०सी० की पढ़ाई बीएचयू वाराणसी से उत्तीण किये और तैयारी में लग गए थे। मां इन्दू देवी अमवा बाजार में ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर कार्यरत हैं। अमित ने अपनी सफलता का श्रेय माता- पिता गुरुजनों और दोस्तों को दिया है। इस दौरान परिवार से भरपूर सहयोग और हिम्मत भी मिला।
अमित के सफलता पर क्षेत्र के कुसम्हां गांव के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि संत सिंह, पत्रकार राम बिहारी राव, उपेन्द्र उपाध्याय, सभासद प्रतिनिधि जनार्दन यादव, पूर्व अध्यक्ष प्रधान संघ कुशीनगर चंद्रप्रकाश यादव, युसुफ अंसारी,अडरौना के ग्राम प्रधान कमलेश यादव,इन्द्रजीत यादव, गिरधारी लाल मोदनवाल, रमन शाही, बुलेट, राकेश चौरसिया, भीम, अर्जुन आदि शुभचिंतकों तथा ग्रामीणों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने शुक्रवार को खड्डा…
कुशीनगर।थाना तमकुहीराज में नवागत प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपने…
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…