News Addaa WhatsApp Group

जीवत्पुत्रिका (जीउतिया) व्रत आज, महिलाएं श्रद्धा पूर्वक करें पूजन

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 24, 2024  |  6:00 PM

36 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जीवत्पुत्रिका (जीउतिया) व्रत आज, महिलाएं श्रद्धा पूर्वक करें पूजन

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने बताया कि जीउत्पुत्रिका व्रत आश्विन कृष्ण प्रदोष व्यापिनी अष्टमी तिथि को किया जाता है। निर्णयसिंधु के अनुसार पूर्वेद्युरपरेद्युर्वा प्रदोषे यत्र चाष्टमी तत्र पूज्यह् सनारीभिह् राजा जीमूतवाहनह्।

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

अतः अपराह्ण व प्रदोष काल में अष्टमीतिथि मिलने के कारण जीवितपुत्रिका का व्रत आज बुधवार को ही करना श्रेष्ठकर होगा। जीवित्पुत्रिका व्रत पूजन मुहूर्त सायं 03 बजकर 30 से 5 बजे तक कर लें ।आर्द्रा नक्षत्र के साथ साथ वरीयान योग है यह व्रत स्त्रियाँ अपने पुत्र की रक्षा के लिए इस व्रत को करती है। इस व्रत में एक दिन पहले ब्रह्ममुहूर्त में जल, अन्न व फल ग्रहण करके दूसरे दिन अष्टमी तिथि में पूरे दिन व रात निर्जला व्रत किया जाता है। सायं काल में राजा जीमूतवाहन की कुशा से निर्मित प्रतिमा को जल, चन्दन, पुष्प, अक्षत, धूप, दीप, नैवेद्य आदि अर्पित किया जाता है और फिर पूजा करती है। इसके साथ ही मिट्टी तथा गाय के गोबर से चील व सियारिन की प्रतिमा बनाई जाती है। जिसके माथे पर लाल सिन्दूर का टीका लगाया जाता है।

पूजन के पश्चात जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा सुनी जाती है। पुत्र की दीर्घायु: व आरोग्य तथा कल्याण की कामना से स्त्रियाँ इस व्रत को करती है।कहते है जो महिलाएं निष्ठा पूर्वक विधि-विधान से पूजन के पश्चात कथा सुनकर ब्राह्माण को दान-दक्षिणा देती है,उन्हें पुत्र सुख व उनकी समृद्धि प्राप्त होती है। व पुत्र दीर्घायु व यशश्वी होता। अपने पुत्र व पौत्रों के दीर्घायु होने की कामना करते हुए स्त्रियाँ बड़ी निष्ठा और श्रद्धा से इस व्रत को पूरा करती हैँ।

संबंधित खबरें
होली में ‘छलका’ कुशीनगर, शराब बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड — 6 करोड़ से ज्यादा का राजस्व
होली में ‘छलका’ कुशीनगर, शराब बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड — 6 करोड़ से ज्यादा का राजस्व

कुशीनगर। होली के रंगों के बीच इस बार कुशीनगर में शराब की बिक्री ने…

आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking