News Addaa WhatsApp Group

कसया: चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने की “भोजपुरी” में अपील

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 9, 2024  |  8:15 PM

17 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने की “भोजपुरी” में अपील

कसया। गुरुवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया अंकिता जैन ने लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए भोजपुरी भाषा मे वीडियो जारी कर मतदाताओ से अपील की है।जारी वीडियो 40 सेकेंड का है।भोजपुरी भाषा में वीडियो जारी कर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने का अनुरोध किया है।उसमें वह भोजपुरी भाषा के माध्यम से मतदाताओं से जिले की कुशीनगर जनपद के लोकसभा सीट पर होने वाले अंतिम व सातवें चरण में एक जून को मतदान करने का अपील की है।उन्होंने अपने अपील में भोजपुरी भाषा के निहोरा बा,कि एक जून के मतदान करब,तब जलपान करब।मतदाताओ से मतदान के लिए अन्य भोजपुरी शब्दों से अनुरोध कर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करने के लिए कहा है।

क्षेत्र मे खूब हो रही प्रशंसा

भोजपुरी एक पूर्वी हिंद-आर्य भाषा है जो भोजपुर-पूर्वांचल क्षेत्र में बोली जाती है, जबकि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के शिक्षा दिल्ली मे हुई है फिर भी भोजपुरी भाषा से जुड़ाव व भोजपुरी भाषा मे मतदाताओ से मतदान की अपील करना काबिले-तारीफ है ।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन की भोजपुरी मे मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर मतदाताओं से “भोजपुरी भाषा” में अपने संदेश के माध्यम से अपील की है। जिसकी क्षेत्र मे खूब चर्चा सराहना व प्रशंसा हो रही है।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking