खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विधानसभा के खड्डा कस्बे में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सपा से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती पुष्पा जायसवाल के कैंप कार्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में सभी नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
सपा के नगर अध्यक्ष सुनील यादव की अगुवाई में सपा के वरिष्ठ नेता अमर जायसवाल एवं पूर्व सपा प्रत्याशी श्रीमती पुष्पा जायसवाल के कैंप कार्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सपा के वरिष्ठ नेता अमर जायसवाल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल को भारत के लौह पुरुष के रूप में भी जाना जाता है। उन्हें भारत के एक बहुत ही मजबूत और गतिशील स्वतंत्रता सेनानी के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रूप से योगदान दिया था। सरदार पटेल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सबसे प्रतिष्ठित और प्रमुख नेताओं में से एक थे। हम सभी सपा कार्यकर्ताओं को उनके जीवनी से सीख लेनी चाहिए। श्रीमती पुष्पा जायसवाल ने भी लौह पुरुष की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान पूर्व प्रमुख भगवान दयाल गुप्ता, विनोद उपाध्याय, सुभाष चन्द्र चौधरी, गौरीशंकर उर्फ बबलू जायसवाल, मनोज यादव एडवोकेट, युवा नेता सोनू यादव, शकूर इद्रीशी, सुदर्शन पटेल, सुरेश, उमा पटेल, ब्रह्मानंद भारती, बृजेश कन्नौजिया सहित अन्य नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…
अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…
हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के मां बरसाती देवी मेमोरियल स्कूल लौहझार के प्रांगण…