News Addaa WhatsApp Group

कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 28, 2025  |  7:05 PM

189 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नूतन वर्ष का आरम्भ होता है। इस बार रविवार के दिन वर्ष का आरम्भ हो रहा है अतः इस वर्ष के राजा व मन्त्री सूर्य है।

ज्योतिषाचार्य श्री पाण्डेय ने बताया कि कालयुक्त नामक सम्वत्सर व वासन्तिक नवरात्र का आरम्भ हो रहा है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि रविवार को दिवा 02:14 तक रहेगी। नवरात्र व वर्ष का आरम्भ रेवती नक्षत्र में हो रहा है। इस वर्ष का नवरात्र 8 दिनों का है। 30 मार्च रविवार से प्रारम्भ होकर 6 अप्रैल रविवार को नवरात्रि की पूर्णाहूति होगी। कलश स्थापना मुहूर्त सूर्योदय के पश्चात प्रात: काल से लेकर दिवा 02 बजकर 14 मिनट प्रतिपदा तिथि तक किया जाएगा। अभिजित मुहूर्त 11 बजकर 36 मिनट से 12 बजकर 24 मिनट तक है। इस वर्ष के राजा व मंत्री सूर्य हैं।

ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश पाण्डेय बताते है कि ज्योतिषीय ग्रह योगानुसार सूर्य ग्रह इस वर्ष के राजा व मन्त्री हैं व कालयुक्त नामक सम्वत्सर व रेवती नक्षत्र में वर्ष का आरम्भ हो रहा है अतः सम्पूर्ण जनमानस में आपसी आक्रोश हो सकते है, भूकम्प व आगजनी से देश के कई भागों में नुकसान हो सकते है। देश में कानून व्यवस्था सख्त होगी। पर्वतीय क्षेत्रों में भूकम्प से काफी नुकसान हो सकते है। छोटे व बड़े वर्ग के विभिन्न क्षेत्रों के समस्त व्यापारी वर्गों के लिए यह वर्ष बहुत ही शुभ रहेगा। नृत्य कला व संगीत के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के लिए यह वर्ष काफी सुखद होगा इसके साथ लौह व औषधि से जुड़े व्यापारियों के लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा।

राजनीतिक दलों में आपसी शत्रुता बढ़ने की आशंका है अतः शान्ति के लिए भगवान शिव व शक्ति की उपासना श्रेयस्कर होगी माँ भगवती का ध्यान कर जयन्ती मङ्गला काली भद्र काली कपालिनी, दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तुते मन्त्र का मानसिक जप करते रहें है व दुर्गा सप्तशती का निष्ठा पूर्वक नित्य पाठ करें। जिससे सम्पूर्ण जनमानस का कल्याण होगा ।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking