कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कप्तानगंज रामकोला मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिसको स्थानीय लोगों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर लाये जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिए।
मंगलवार को लगभग 4 बजे कप्तानगंज रामकोला मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने टक्कर हो गई जिससे एक बाइक पर दो सवार अनिल श्रीवास्तव उर्फ बाल श्रीवास्तव उम्र लगभग 70 बर्ष व उनके लड़के राहुल श्रीवास्तव पुत्र अनिल श्रीवास्तव उर्फ बाल श्रीवास्तव उम्र लगभग 35 बर्ष निवासी नगर पंचायत कप्तानगंज सुभाष चौंक थाना कप्तानगंज कुशीनगर जो किसी कार्य से पडरौना की तरफ जा रहे थे। जो घायल हो गये जिसको स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर लाये जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत स्थिति गम्भीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…
कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…
कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…