Friday, 20 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार• UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई
Advertisement

कप्तानगंज: नवागत उप जिलाधिकारी ने सम्भाला कार्यभार

Farendra Pandey
Reported By: Farendra Pandey
Jan 11, 2025, 5:13 PM IST • अब तक 454 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कप्तानगंज/कुशीनगर। कप्तानगंज तहसील के नवागत उप जिलाधिकारी विकास चंद ने तहसील पहुंच कर कार्यभार ग्रहण किया। 2020 बैच के पीसीएस रहे विकास चंद की पहली तैनाती जनपद के तमकुही तहसील में रही, आप मूल रूप से भागलपुर विहार के मूल निवासी हैं।

शनिवार को नवागत उप जिलाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण के उपरांत पत्रकारों से रूबरू के दौरान बताया कि तहसील क्षेत्र के राजस्व से संबंधित लम्बित मामलों का टीम बनाकर समय बद्ध तरीके से निस्तारित कराया जायेगा, फरियादियों के शिकायत के निपटारे को लेकर निष्पक्ष व पारदर्शिता पर विशेष बल दिया जाएगा। क्षेत्र की समस्यायों को लेकर आप सभी मिडिया कर्मियों का भी सहयोग की अपेक्षा की जा रही है। तहसील क्षेत्र के सभी कर्मचारी व्यवस्था की एक कड़ी है सबको साथ लेकर चलना होगा।

Advertisement

इस दौरान नायब तहसीलदार जितेन्द्र कुमार सिंह,अजय राव, मार्कण्डेय गुप्ता उमेश शाही सहित तहसील कर्मचारी मौजूद।

Farendra Pandey

तहसील प्रभारी कप्तानगंज, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #कप्तानगंज
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi