News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: पुलिस अधीक्षक ने किया थाने का निरीक्षण

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 18, 2024  |  7:01 PM

64 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: पुलिस अधीक्षक ने किया थाने का निरीक्षण

कप्तानगंज/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने कप्तानगंज थाने वार्षिक निरीक्षण किया घंटों तक चले निरीक्षण में सर्वप्रथम हेल्प डेस्क, न्यायालय रजिस्टर ,एफ आई आर रजिस्टर,जीडी कार्यालय, आइ जी आर एस कार्यालय, साइबर हेल्प, कम्प्यूटर कक्ष, बैरेक व सम्पूर्ण परिसर का गहन निरीक्षण किए।जिसमें थाने के पर्याप्त परिसर देखने के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने इसे जनपद का माडल थाने बनाने की बात कहीं। तथा परिसर में खड़ी पुराने गाड़ियों पर अभियोग/ अपराध स्पष्ट अक्षरों में उसको पुनः अंकित करने का सुझाव दिये।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

बुधवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने कप्तानगंज थाने का वार्षिक निरीक्षण में पहुंचे पहुंचते ही सर्व प्रथम पुलिस कर्मियों ने गार्ड आफ आनर की सलामी दी गयी। तद्परान्त महिला हेल्प डेस्क पर बैठीं महिला का. रश्मि सिंह का हेल्प डेस्क रजिस्टर का अवलोकन किये।उनके कार्य प्रणाली से काफी संतुष्ट दिखे, इसी क्रम में सम्पूर्ण थाना परिसर का गहन निरीक्षण किए जिसमें पुराने निष्प्रयोज्य भवनों को विधिक कार्यवाही के उपरांत नये भवनों का निर्माण कराने की बात कहीं। वहीं थाना परिसर में पर्याप्त जगह को देखते हुए इसे जनपद का माडल थाने के रूप में पेश करने की बात कहीं।वहीं चारदीवारी पर पुलिस स्लोगन लिखवाने की बात कहीं।इसके उपरांत आम जनता व व्यापारियों की बैठक ली,जिसमें सुरक्षा व सुविधा की दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए सुझाव मांगी जिस पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय खेतान ने ओभर लोड ट्रालों को रात में ही ले जाने की बात रखी, तथा वहीं कुछ लोगों रात में पुलिस गस्त बढ़ाने व इन्दरपुर में पुलिस चौकी स्थापित करने का सुझाव दिये।

इसके बाद महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों से शस्त्रों का ट्रायल कराये,अंत में थाने पुलिस कर्मी,व चौकीदार की आवश्यक बैठक ली जिसमें प्रहरी ऐप व सी प्लान आदि पर गहन चर्चा की। अंत उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मीयों को नगद देकर पुरस्कृत किए।

इस दौरान एस एच ओ धनवीर सिंह,एस एस आई सुर्य भान यादव, प्रदीप कुमार,अंकित सिंह अभिषेक राय लक्ष्मी पाल, चंचल यादव, सुनील विश्वकर्मा, मुकेश राय, मणि चंद वर्मा, विपुल खेतान,रमेश अग्रहरी, राधेश्याम पासवान,सहित महिला पुरुष पुलिस कर्मी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking