News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: श्री श्याम महोत्सव पर भव्य निकली निशान यात्रा

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 23, 2024  |  6:49 PM

310 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: श्री श्याम महोत्सव पर भव्य निकली निशान यात्रा WhatsApp

कप्तानगंज/कुशीनगर। श्री श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में श्याम महोत्सव निशान यात्रा बड़े ही धूमधाम व गाजे बाजे के साथ मंगल की बाजार कोटकी माता मंदिर से निकलकर चांदनी चौक ,आजाद चौक,धर्मशाला रोड़ होते हुए पुनः मंगल की बाजार पहुंची जहां यात्रा की समापन हुई।

आपके लिए और..- साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए!...

सोमवार को मारवाड़ी समाज द्वारा आयोजित श्री श्याम महोत्सव के तेरहवां बर्ष की निशान यात्रा मंगल बाजार स्थित कोटिकी माता मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना करने के उपरांत प्रारम्भ हुयी, जिसमें भव्य खाटू श्याम की झांकी व सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुषों ने हाथ तोरण पताका लेकर नाचते गाते खाटू श्याम की जयघोष करते हुए नगर के चांदनी चौक,आजाद चौक, धर्मशाला रोड़ होते हुए मंगल की बाजार पहुंची ,वहीं नगर भ्रमण के दौरान नगर के लोगों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान कप्तानगंज थाना प्रभारी धनवीर सिंह सहित भारी संख्या में महिला पुरुष पुलिस बल मुस्तैद रहे।

इस अवसर पर रात्रि श्याम जागरण का भी आयोजन किया गया है।

यात्रा में शामिल राम गोपाल रूंगटा,राधा रूंगटा,कन्हैया खेतान,निक्कू खेतान,प्रमोद सर्राफ,विक्की ब्यास, प्रमोद केजरीवाल,दीपू केजरीवाल, श्याम केजरीवाल,सुभाष वर्मा, रविकांत बंका, शम्भु शरण वर्मा दिनेश रौनिहार,विनोद खेतान,अनिल बंका,मयंक बंका, सहित सैकड़ों संख्या में श्याम भक्त रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील
साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील

कुशीनगर। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति की रकम पर हाथ साफ कर दिया, लेकिन…

पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking