News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: समाधान दिवस में आए 52 मामले 08 का हुआ निस्तारण

Farendra Pandey

Reported By:

Feb 15, 2025  |  7:54 PM

58 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: समाधान दिवस में आए 52 मामले 08 का हुआ निस्तारण

कप्तानगंज/कुशीनगर‌। स्थानीय तहसील सभागार में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 52 शिकायती प्रार्थना पत्र आये जिसमें मौके पर मात्र 08 मामलों का निस्तारण किया गया। तथा शेष 44 मामलों को संबधित विभाग को निर्धारित अवधि के भीतर निस्तारण हेतु सौंपा गया।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा सर्व प्रथम समाधान दिवस पर आये हुए फरियादियों की समस्या व शिकायतों को गम्भीरता के साथ बारी बारी सुनने के उपरांत सम्बंधित अधिकारियों के माध्यम से कुछ मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। तथा अवशेष प्रार्थना पत्रों को संबधित अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण व निष्पक्ष निस्तारण हेतु सुपुर्द कर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि समाधान दिवस पर आये हुए शिकायतों को सदैव प्राथमिकता पर रखते हुए पीड़ित की समस्या का निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करें। प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में संवेदनशील रहे, तथा तहसील दिवस पर आये हुए प्रार्थना पत्रों को गांव-गांव जाकर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी स्वयं संज्ञान लेते हुए निस्तारण करें यदि निस्तारण में व्यवधान हो तो अपने उच्च अधिकारियों को अवश्य अवगत करावें।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने पुलिस विभाग से जुड़े मामलों की सुनवाई की तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों व थाना प्रभारी को सभी संदर्भों का निस्तारण राजस्व विभाग की सहयोग से प्राथमिकता व गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। तथा यह भी कहा कि जहां कहीं शिकायतों की निस्तारण में किसी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी को पुलिस की आवश्यकता हो तो तत्काल थाना प्रभारी को सूचित करें हर सम्भव सहयोग किया जाएगा।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया,उप जिलाधिकारी विकास चंद, तहसीलदार दिनेश कुमार सिंह,नायब तहसीलदार जितेन्द्र कुमार सिंह,खण्ड विकास अधिकारी कप्तानगंज प्रवीण कुमार शुक्ला, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सुर्य भान कुशवाहा,डा.परवेज आलम, थाना प्रभारी धनवीर सिंह,अजय राव मारकण्डेय गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking