News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 19, 2024  |  7:16 PM

47 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

कप्तानगंज/कुशीनगर। कस्बे के डीसीएफ चौक पर गैस लदी ट्रक की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्ध साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर लाये जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौके का फायदा उठाते हुए चालक फरार हो गया।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

गुरुवार की सुबह ललई शर्मा पुत्र बिठला शर्मा उम्र लगभग 65 वर्ष ग्राम सभा पकड़ियार विशुनपुर थाना घुघली जनपद महाराजगंज जो कप्तानगंज कस्बे के सेंट जेवियर्स स्कूल में परिचालक का काम करते था, जो अपने गांव से साइकिल से डीसीएफ चौक पर पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा से आ रही गैस लदी ट्रक की चपेट में आ गया जिससे वह मौके पर गंभीर रूप से घायल हो गए जिसको स्थानीय लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में लाये जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी धनवीर सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking