News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 8, 2024  |  9:00 PM

39 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कप्तानगंज -हाटा मार्ग पर स्थित ग्राम सभा सेमरा के पुल के पास शायं अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद समझा बुझाकर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी। इसी दौरान वहां पर ग्रामीण की भीड़ एकत्रित हो गयी जिससे हाटा मार्ग पर लम्बी जाम लग गया।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

रविवार को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पचार छोटका टोला निवासी संतोष साहनी पुत्र जयहिंद साहनी उम्र लगभग 40 वर्ष बाइक से अपने ससुराल ग्राम सभा कप्तानगंज के ढाड़ी टोला से अपने घर जा रहे था कि कप्तानगंज के तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से संतोष साहनी की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जिससे हाटा मार्ग पर वाहनों का जाम लग गया। सुचना पर थान प्रभारी मय फोर्स धनवीर सिंह पहुंच कर परिजनों को समझा-बुझाकर शव को कब्जे लेकर थाने भेजवाया। तब जाकर हाटा- कप्तानगंज मार्ग पर लगे जाम समाप्त हुआ।

इस दौरान घटना स्थल पर तहसीलदार कप्तानगंज दिनेश कुमार सिंह, एस एस आई सुर्य भान यादव,मथौली चौकी इंचार्ज विक्रम अजित राय,लेखपाल अजय राव सहित दर्जनों पुलिस कर्मी मौजूद रही।

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking