News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: संदिग्ध परिस्थिति में नेपाली युवक की मौत हत्या की आंशका, गले पर धारदार हथियार के निशान

Farendra Pandey

Reported By:

Nov 19, 2024  |  8:00 PM

23 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: संदिग्ध परिस्थिति में नेपाली युवक की मौत हत्या की आंशका, गले पर धारदार हथियार के निशान

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में स्थित ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित (सच्चिदानंद ) इण्टर कालेज व हास्पिटल के परिसर में फादर के आवास के पिछे खुन से लथपथ युवक तड़प रहा था,जिसके गले पर धारदार हथियार के कटे का निशान था,जिसको सच्चिदानंद के कर्मचारियों ने नीजि गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर ले गये।

आज की हॉट खबर- सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी। क्षेत्राधिकारी ने पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया।

मंगलवार को कस्बे में स्थित सच्चिदानंद के परिसर में फादर आवास के पिछे बिक्रम बहादुर थापा पुत्र मन बहादुर थापा उम्र लगभग 28 बर्ष खून से लथपथ तड़फ रहा था जिसको चर्स के फादर ने तड़फते हुए देखा तो उसे ईलाज हेतु अपने नीजि गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर ले गये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उक्त युवक निवासी गण्डकी गाऊ पालिका जिला गोरखा, नेपाल, का रहने वाला था ये लम्बे समय से फादर के वहां रसोईया का कार्य करता था। दो -तीन दिन पहले अपने गांव से वापस आया था घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी।

घटना स्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने सीसी कैमरे का फुटेज देखा तथा घटना से संबंधित तथ्यों को एकत्रित किये।
इस संबंध में सीओ कसया से जानकारी लेना चाहा तो फोन रिसिव नहीं किए।

संबंधित खबरें
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति
हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति

हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking