News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: ट्रक की चपेट में आने से प्रधान पति की दर्दनाक मौत

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 7, 2024  |  8:03 PM

52 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: ट्रक की चपेट में आने से प्रधान पति की दर्दनाक मौत

कप्तानगंज/कुशीनगर। कस्बे में स्थित बिजली पावर हाउस के निकट अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार प्रधान पति की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि बाइक चालक को भी चोटें आईं। वहीं मौके का फायदा उठाते हुए चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

शनिवार को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेलभद्र छपरा निवासी वकील सिंह पुत्र शंकर सिंह उम्र 52 बर्ष( जिनकी पत्नी अनीता देवी वर्तमान में ग्राम प्रधान है।)अपने गांव से जगदीश शर्मा के साथ बाइक से कप्तानगंज कुछ विशेष कार्य से आये हुए थे। लौटते समय कस्बे के बिजली पावर हाउस के निकट हाटा रोड़ के तरफ आर रहीं ट्रक के चेपेट में आने प्रधान पति की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे कस्बे के चौकी इंचार्ज सर्वेश राय तत्परता दिखाते हुए शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। वहीं प्रधान पति की दुर्घटना में मौत की सूचना पर ग्रामीण सहित विकास खण्ड ग्राम प्रधान करीब सैकड़ों लोग घटना स्थल पर इकट्ठा हो गए सबने घटना में शामिल ट्रक को अविलंब गिरफ्त में लेने की बात कहीं।

इस मौके पर मय फोर्स थाना प्रभारी धनवीर सिंह पहुंच कर परिजनों को सांत्वना देते हुए घटना में शामिल ट्रक को अविलंब गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया।

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking