News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जेपी इण्टरमीडिएट कालेज का 30वाँ स्थापना दिवस

Farendra Pandey

Reported By:

May 17, 2023  |  5:13 PM

182 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जेपी इण्टरमीडिएट कालेज का 30वाँ स्थापना दिवस WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। नगर में स्थित जेपी इण्टरमीडिएट कालेज का 30वाँ स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मांँ सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गोंड रहे। तथा विशिष्ट अतिथि कप्तानगंज के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय खेतान,रामकोला के नगर पंचायत अध्यक्षा सुनीता चौधरी व प्रतिनिधि सतीश चौधरी रहे। कार्यक्रम के अन्त में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

बुधवार को जेपी इण्टर मीडिएट कालेज के 30 वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि विद्यालय व शिक्षा समाज के विकास का सोपान है। जहां से हम अपने विकास व विकास के मार्ग की दिशा तय कर सकते हैं। इस क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय खेतान ने कहा कि जेपी इण्टरमीडिएट कालेज जहां शैक्षणिक ढ़ाचे को मजबूत बना रहा है वहीं सामाजिक सांस्कृतिक राष्ट्रीय कार्यक्रमों का आयोजन कर राष्ट्रहित में अहम भूमिका का निर्वहन कर रहा है।

वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किए तथा मेधावी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हमारी वर्तमान स्थिति दिख रही है वह विगत कई वर्षों से निरन्तर प्रयास,लग्न,त्याग और क्षेत्र की जनता का देन है‌।

इस दौरान लोक मंजरी के अध्यक्ष विश्वमित्र भट्ट, ज्ञान वर्धन गोविंद राव, सभासद प्रिन्स जायसवाल,प्रिन्स मद्धेशिया,अजय खेतान,जयराज सिंह, विश्वंभर प्रसाद,रणजीत सिंह,सगीर,अहमद,मुस्ताक,प्रमोद वर्मा,राजेश मिश्रा,अदालत प्रसाद,चन्दन कुमार,मुकेश कुमार,रामदरश शर्मा,प्रेम नारायण पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking